फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट 2018: गोवर्धन पूजा के दिन ऐसे बनाएं स्पेशल भोग, भगवान कृष्ण हो जाएंगे खुश

Thu, 08 Nov 2018 10:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
govardhan puja - फोटो : facebook
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। देशभर में इस त्योहार को अलग अलग नाम से जाना जाता है। बहुत सारी जगहों पर इस त्योहार को अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। अगर आप इस त्योहार की विशेष छटा देखना चाहते हैं तो वो आपको ब्रज में देखने को मिलेगी, क्योंकि ब्रजवासियों का यह मुख्य त्योहार है।

विज्ञापन


इस दिन को मनाने के पीछे की कहानी है कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रखा था, जिसमें गोप-गोपिकाएं वर्षा से बचने में कामयाब रहे और इसके बाद जब सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तब से हर साल इस दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से एक खास प्रसाद बनाया जाता है जिसे अन्नकूट कहते हैं। आज हम आपको बताएंगे भगवान कृष्ण के इस स्पेशल भोग को बनाने का तरीका।

vegetables
सामग्री

-2 आलू, 2-3 छोटे आकार के बैगन, 100 ग्राम सेम -एक छोटा फूल गोभी, 1 गाजर
-100 ग्राम सैगरी, 1 मूली, 6-7 भिन्डी, 2 टिन्डे, 1 अरबी, 10 टुकड़े लौकी
-1 कच्चा केला -6-7 परवल -1 शिमला मिर्च -छोटा टुकड़ा कद्दू -4-5 टमाटर

हरी सब्जियां
सबसे पहले सारी सब्जियों को इकट्ठा कर अच्छे से साफ करें। अब इनका पानी सूखने दें। अब आलू, बैगन, केले को छोड़ कर बाकी की सारी सब्जियों को मध्यम आकार में काट लें। अब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। धनियां पत्ती को साफ करके छोटा छोटा काट कर साइड में रख लें।
विज्ञापन

annakut recipe - फोटो : instagram
भगवान कृष्ण के लिए भोग तैयार करने के लिए एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। अब इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लीजिए। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनिये। मसाले के भून जाने के बाद इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालिये। इसके साथ ही आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दीजिये। अब सब्जी को चलाते हुये इसमें नमक और लाल मिर्च के साथ एक कप पानी मिलाइये और इसमें उबाल आने तक पकाए। उबाल आने के बाद गैस को धीमी आंच पर कर सब्जियों के पकने दीजिए। कुछ देर बाद सब्जी को चमचे से देखिए की सब्जियां नरम हुई या नहीं। सब्जियों को नरम होने के बाद उनमें टमाटर डाल कर मिलाइये। जब टमाटर नरम हो जाए उसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाइये। अन्नकूट बनकर तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें