दाढ़ी रखने वाले पुरुष दिकने में भले ही माचोमैन लगें लेकिन यह उनके सेहत के लिए बड़े खतरे की वजह हो सकता है।
क्वीन मैरी यूमिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि चेहरे पर लंबी दाढ़ी रखने वाले पुरुषों को तरहृतरह के संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
शोध में पाया गया कि कई बार धोने के बाद भी दाढ़ी में तरह-तरह के कीटाणु फंसे होते हैं जिनका सीधा संपर्क त्वचा से होता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
शोधकर्ता रॉन कटलर के अनुसार, ''चेहरे पर दाढ़ी ढेरों कीटाणुओं के लिए छिपने की जगह होते हैं और दाढ़ी वाले पुरुष क्लीन शेव पुरुषों की अपेक्षा अधिक बीमार पड़ते हैं।''