हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक ऐसी समस्या है जिसमें आपके शरीर के अंदर रक्त बहुत तेज प्रेशर के साथ प्रवाह करता है।आंकड़ों की मानें तो साल 2016 में करीब 1.80 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। जिसके पीछे उनकी गलत लाइफस्टाइल और खराब फूड हैबिट्स जिम्मेदार थीं।
केला फाइबर एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है।यही वजह है कि एक्सपर्ट भी दिल के मरीजों को डाइट में केला खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा केले में सोडियम बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को डॉक्टर सोडियम कम मात्रा में लेने की सलाह अक्सर देते हैं।
फलों में केले को सबसे आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि इसका इस्तेमाल आप जरूरत से ज्यादा करें।याद रखें किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी हानिकारक हो सकता है।इसका अधिक सेवन करने से आपको कफ, सर्दी जुकाम की शिकायत भी हो सकती है।