फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन से परेशान हैं तो जानें इसका प्रभावी इलाज

Wed, 29 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजेपन को लेकर अब निराश होने की जरूरत नहीं है। हाल में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि स्टेम सेल्स तकनाक के जरिए उन्होंने बालों की मृत कोशिकाओं को फिर से उर्वर बनाने की विधि खोज निकाली है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में बालों का निर्माण करने वाली खराब हो चुकीं या मृत होने के कगार पर पहुंच चुकी कोशिकाओं को दोबारा उर्वर बनाने की तकनीक खोजी है।

पढ़ें - सर्दियों में चाहिए मजबूत बाल तो इन बातों का रखें ख्याल

शोधकर्ताओं ने यह शोध चूहों पर करके देखा है जिसमें उन्होंने स्टेम सेल ट्रान्सप्लांट का इस्तेमाल कर चूहों की त्वचा पर बाल उगाने में सफलता हासिल की है। उनका मानना है कि यह तकनीक इंसानों पर भी उतनी ही कारगर होगी।
विज्ञापन


पढ़ें - डैंड्रफ से चाहिए छुटकारा तो डाइट में इन्हें जरूर लें

शोधकर्ता फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल मानव शरीर की डर्मल फाइब्रोब्लास्ट नामक त्वचा कोशिकाओं पर कर चुके हैं।

शोधकर्ता डॉ. जियाओवेइ जियू के अनुसार, ''गंजापन दूर करने की अब तक मौजूद तकनीकों में यह अपनेआप में पहली तरह की उपलब्धि है। इससे बाल उगने की संभावना और पुख्ता हो सकती है लेकिन मनुष्यों पर इस्तेमाल करने के पहले इसमें अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।''
विज्ञापन


यह शोध नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें