फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन का उपचार खोज रहे हैं तो काम की है यह जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजेपन से परेशान हैं और घने बालों की चाहत रखते हैं तो आपके लिए अब बड़ी खुशखबरी है। स्टैनफोर्ड बर्नहैम मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने स्टेम सेल्स की मदद से गंजेपन का उपचार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


सहायक प्रोफेसर व शोधकर्ता एलेक्से टर्स्किख के अनुसार, ''हमने ऐसी विधि तैयार की है जिसमें हेयर फॉलिकल बनाने वाले स्टेम सेल्स को तैयार किया जा सकता है। यह विधि अब तक मौजूदा सभी तकनीक से अधिक बेहतर और प्रभावशाली है।''

उनका दावा है कि इस विधि में हेयर फॉलिकल युक्त अनगिनत कोशिकाओं का निर्माण संभव है जो वर्तमान में नहीं है।
विज्ञापन

कैसे हुआ संभव

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान ह्यूमन प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल्स को डर्मल पेप‌िला सेल्स में बदलने की विधि खोज ली है जिसकी मदद से नए बालों को उगाना अधिक प्रभावी हो सकेगा।  

उन्होंने चूहों इस विधि से बाल उगाने में सफलता प्राप्त कर ली है। एल्केक्से बताते हैं कि वयस्कों में डर्मल पेपिला स्चेम सेल्स को त्वचा में बाहर से लगाना मुश्किल है इसलिए पहले ह्यूमन प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल्स को प्रत्यारोपित कर इसे डर्मल पेपिला सेल्स में बदलने से बाल उगने की संभावना बढ़ जाती है।

यह शोध पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें