फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में गलत है बैठने का तरीका तो होंगे ये नुकसान

Sat, 24 Aug 2013 11:23 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर में दिन भर कंप्यूटर पर काम करना आज समय की जरूरत है लेकिन अगर कंप्यूटर पर काम करते वक्त आपकी मुद्रा सही नहीं है तो यह आपके लिए कई गंभीर समस्याओं का सबब हो सकता है। यही वजह है कि अब दफ्तर में काम करने की गलत मुद्रा अपनाने से 15 से 20 फीसदी कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. रवि गुप्ता के अनुसार, ''माउस और की बोर्ड सही मुद्रा में इस्तेमाल न करने से कई तरह की दिक्कतें आती हैं।''

अगर कंप्यूटर पर काम करते वक्त आप माउस ठीक तरह से नहीं पकड़ते हैं या सही मुद्रा में नहीं बैठते हैं तो आपके लिए ये परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

रिपिटेटिव स्ट्रेन इंजरी
लंबे समय तक गलत मुद्रा में काम करने से बांह और कलाइयों में दर्द रहता है और बढ़ता जाता है।

कार्पल टनल सिंड्रोम
माउस गलत तरीके से पकड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम हो रहा है। अगर माउस पकड़ने का आपका तरीका गलत है तो मेडियन नर्व पर दबाव पड़ता है। यह नर्व एक बंद वाल टनल (कारपल टनल) से गुजरती है।
विज्ञापन


कलाई के ज्यादा मूवमेंट से टनल के आसपास सूजन आ जाती है। इस कारण तीन अंगुलियों में दर्द बढ़ता है। इससे हाथों की ग्रिप कमजोर हो जाती है।

ट्रिगर फिंगर
डॉ. रवि गुप्ता के अनुसार की-बोर्ड पर गलत तरीके से काम करने से ट्रिगर फिंगर की समस्या आती है। ऐसा जर्क लगने की वजह से होता है। इससे मिडल, रिंग और लिटिल फिंगर में ज्यादा है। इसकी वजह से अंगूठे के अग्रभाग में दर्द होता है।

अगर बैठने का तरीका गलत तो..
बैठते वक्त अगर रीढ़ की हड्डी टेढ़ी रहती है तो स्पाइन सिंड्रोम की समस्या उत्पन्न होती है। सरविकल, लंबर स्पाइन सीने के पिछले हिस्से में दर्द बढ़ जाता है। ज्यादा समय तक बैठने से पैरा स्पाइनल मस्कुलर स्पैस्म होता।
विज्ञापन


दिन भर बैठकर करना है काम तो बरतें ये सावधानियां

ये है सही तरीका
- आपकी आंखों की सीध में कंप्यूटर स्क्रीन होनी चाहिए।

- आपकी कमर और की बोर्ड एक सीध में होने चाहिए।

- काम करते वक्त रीढ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।

- आपके पैर का निचला हिस्सा जमीन को छूना चाहिए।

माउस पकड़ते वक्त ध्यान रखें...
माउस ऊंची जगह होता है। इसी कारण कलाई मुड़ती है। माउस और हाथ, कलाई के सीध में आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें