भले ही शुगर से बचने के लिए लोग आर्टिफिशियल शुगर का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हों, लेकिन इसका उपयोग बहुत फायदेमंद नहीं है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि डाइट कोक और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की जगह अन्य आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का उपयोग न तो वजन घटाने में फायदेमंद हैं और न ही इसका आगे चलकर शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन को यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीवर्ग द्वारा किया गया है। इस अध्ययन के लिए अलग-अलग स्वीटनर्स का अध्ययन किया गया था और इनका वजन में बदलाव, ब्लड सुगर पर नियंत्रण, मौखिक स्वास्थ्य, कैंसर, किडनी संबंधी बीमारी आदि पर प्रभाव को मापा गया था।