फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगी स्वादिष्ट 'सेब की खीर', बनाने की विधि है बेहद आसान

Mon, 25 May 2020 12:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है लेकिन इस बार कोरोना वायरस से भले ही ईद के जश्न को फीका कर दिया हो लेकिन परिवार के साथ त्योहार मनाने में कमी नहीं आनी चाहिए। तो ईद की तैयारियों में केवल सेवई को शामिल मत करिए। इस बार बनाइए 'सेब की खीर।' फटाफट और आसानी से बन जाने वाली इस खीर का स्वाद बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आएगा। आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन

 

- फोटो : pixa
सेब की खीर बनाने की सामग्री
सेब की खीर बनाने के लिए चाहिए 2 सेब, 2 गिलास दूध, 3 बड़े चम्मच कंडेस्ड मिल्क, इलायची पाउडर, बारीक कटा बादाम, थोड़े से किशमिश, 1 बड़ा चम्मच घी, चीनी स्वादानुसार।

 
विज्ञापन

खीर बनाने की विधि
सबसे पहले सेब को धो कर छील लें। इसके बाद गैस पर पैन को रखें और उसमें घी डालें। जब ये गर्म हो जाए तो कटा हुआ सेब डालकर धीमी आंच पर पकाएं। सेब को तब तक पैन में पकाते रहें जब तक कि उसका पानी सूख न जाएं। अब एक दूसरे पैन में दूध को रखकर उबालें। जब एक उबाल आ जाए तो इसे गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें। अब इसमें कंडेस्ड मिल्क डालें। पांच मिनट पर तेज आंच करके पकाएं और फिर चीनी डाल दें। चीनी जब घुल जाए तो इलायची पाउडर और बादाम डालकर पकाएं। दो से तीन मिनट तक इसे चलाते हुए पकाएं। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो दूसरे पैन में रखे सेब को डालें और साथ में किशमिश के टुकड़े करके मिला दें। सेब की खीर बनकर तैयार है। अब आप इसे चाहे तो ठंडा करके सर्व करें या गर्मागर्म परोसें।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें