एड्स अब लाइलाज नहीं रहेगा क्योंकि इसके इलाज में जर्मन वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने संक्रमित कोशिकाओं से एचआईवी हटाने के लिए एक एंजाइम तैयार कर लिया है।
पढ़ें - छूने से सिर्फ प्यार फैलता है, एड्स नहीं
इस नए तरीके से इस खतरनाक संक्रमण के इलाज में मदद मिल सकती है। ड्रेसडेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने एक आनुवांशिक संशोधन तकनीक का इस्तेमाल कर यह एंजाइम तैयार करने में सफलता हासिल की है।
यह एक श्रेणी के वायरस को पहचान सकता है और बहुत सटीक तरीके से इसे हटा सकता है।
शोधकर्ताओं ने चूहे पर इस एंजाइम का सफल परीक्षण किया है। हैम्बर्ग के हेनरिक पेट इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर जोएकिम हॉबर ने कहा कि अब चिकित्सीय परीक्षण से ही तय हो सकेगा कि यह तरीका इंसानों पर सफल होगा या नहीं।