फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाएंगी ये मसाज

Wed, 24 Jul 2013 05:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपके मुंह खोलते ही आस-पास के लोग दूर हट जाते हैं? कई बार आपकी सांसों की बदबू आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा करती है? सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप अगर हर उपाय करके थक चुके हैं तो एक्यूप्रेशर मसाज आपके लिए प्रभावी विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन


शरीर के कुछ अंग एक्यूप्रेशर प्वाइंट की तरह हैं जिन पर दबाव बनाकर आप सांसों की दुर्गंध दूर कर सकते हैं। इन अंगों पर मसाज करने के बाद ढेर सारा गुनगुना पानी पिएं। हो सके तो एक्यूप्रेशर प्रशिक्षक के परामर्श से इसे करें।

हाथों पर मसाज
हथेली और हाथ के जोड़ के मध्य में प्वाइंट को टटोलें और 20 सेकेंड तक इस प्वाइंट पर दबाव बनाएं। पहले धीरे-धीरे और फिर तेज दबाव बनाएं और छोड़ दें। बारी-बारी दोनों हाथों से इस प्रक्रिया को दोहराएं।
विज्ञापन


पीठ पर मसाज
रीढ़ की हड्डी पर दबाव बनाएं और रीढ़ के प्वाइंट्स को हाथों से टटोलें। गर्दन से ठीक एक बित्ता नीचे हड्डी पर दो प्वाइंट टटोलें और उन पर करीब 20 सेकेंड तक दबाव बनाएं।

इसके बाद, थोड़ा नीचे ऐसे ही दो प्वाइंट्स और टटोलें जो आपकी कमर से एक बित्ता ऊपर हों। इन पर भी 20 सेकेंड तक तेज दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें।

जरूरी नहीं है कि रोज एक्यूप्रेशर के इन सभी प्वाइंट्स पर मसाज करें। आप अपनी सुविधा के हिसाब से इन पर मसाज करके गर्म पानी पिएं, जिससे शरीर का सारा टॉक्सिक बाहर निकल सके और सांसों की दुर्गंध दूर हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें