अक्सर जंक फूड खाने पर लोग परेशान रहते हैं कि इतना फैट खा लिया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर जंक फूड के नकारात्मक प्रभावों से बचना हो तो मछली का तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
यदि अपने भोजन में थोड़ा सा मछली का तेल शामिल किया जाए तो कई फायदे हो सकते हैं।
एक दशक से भी ज्यादा लंबे चले अध्ययन का नतीजा है कि अधिक फैट वाला भोजन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
यह आपकी मस्तिष्क की कोशिकाओं को भी अस्त व्यस्त कर सकता है।
अब यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल की रिसर्च टीम ने यह खोज लिया है कि फैट के प्रभावों से कैसे बचें।
अधिक फैट वाले भोजन के बाद यदि मछली का तेल भोजन में शामिल किया जाए तो फैट के नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं।
इसके अलावा इस रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि मछली का तेल वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद है।
मछली का तेल वजन कम करने की प्रक्रिया में सीधा असर तो नहीं डालते लेकिन इसके असरदार प्रभाव देखने को मिले हैं।
यह तेल फैट के कारण मस्तिष्क को होने वाले नुकसान से भी बचा सकते हैं।