बढ़ती कमर न केवल आपके लुक्स खराब करती है बल्कि सेहत से जुड़े इसके कई बड़े खतरे हैं।हाल में शोध के दौरान माना गया है कि जिन महिलाओं की कमर 35 इंच से अधिक चौड़ी होती है उन्हें डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क तीन गुना अधिक होता है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो चौड़ी कमर का खतरा महिलाओं की तरह ही पुरुषों में अधिक होता है। शोध की मानें तो जिन पुरुषों की कमर की चौड़ाई 40 इंच से अधिक होती है उन्हें भी डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क अधिक है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हर 10 में से 9 डायबिटीज का मरीज मोटापे का शिकार होता है।शोधकर्ताओं ने माना कि शरीर के मध्यम भाग में फैट्स जमा होने से मेटाबॉलिज्म सबसे ज्यादा प्रभावित होता है जिसकी वजह से डायबिटीज का रिस्क बढ़का है।