धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन कोई नया सामान खरीदने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाता है। इस खास दिन आप अपने प्रियजनों को ये लेटेस्ट वॉलपेपर भेजकर उन्हें सुख-समृद्धि के बधाई संदेश दे सकते हैं।