1. खील-बताशों से करें गोवर्धन महाराज का श्रृंगार
दिवाली पर बची हुई सफेद खील और बताशों का इस्तेमाल गोवर्धन महाराज की सजावट के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले खील की मदद से भगवान की आकृति, वस्त्रों और आसपास के बॉर्डर को सजाएं। इसके बाद उनके गले में खील और छोटे बताशों की माला पहनाएं। साथ ही हाथों और मुकुट पर भी खील लगाकर उनका श्रृंगार करें। इस तरह कम सामग्री में गोवर्धन महाराज को पारंपरिक और आकर्षक रूप दिया जा सकता है।
2. रंगोली के रंगों या गुलाल से दें गोवर्धन महाराज को आकर्षक रूप
गोवर्धन महाराज की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए रंगोली पाउडर, गुलाल और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों की मदद से उनकी धोती, लहंगे और पटके को सुंदर रंग दें। साथ ही, वस्त्रों के किनारों पर रंगोली के पाउडर से आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक आकृतियां बनाएं। इससे गोवर्धन भगवान का श्रृंगार और भी खूबसूरत नजर आएगा।
3. फूलों और पत्तियों से सजाएं गोवर्धन महाराज
गोवर्धन महाराज की सजावट को खास बनाने के लिए ताजे गेंदे के फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इनसे गोवर्धन पर्वत और भगवान के मुकुट को खूबसूरती से सजाया जा सकता है। वहीं, पर्वत को प्राकृतिक और हरा-भरा लुक देने के लिए नीम की पत्तियों, दूब या हरी घास का इस्तेमाल करें। इससे गोवर्धन भगवान की आकृति बेहद आकर्षक नजर आएगी।
4. कुंदन, मोती और लेस के उपयोग से करें गोवर्धन महाराज का श्रृंगार
गोवर्धन महाराज की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए गोबर की हल्की गीली परत पर वस्त्रों के आकार में रंग-बिरंगी लेस, कुंदन और मोतियों की माला लगाएं। इससे भगवान की आकृति को सुंदर और पारंपरिक लुक मिलेगा। वहीं, उनकी आंखें बनाने के लिए चमकदार कौड़ियों, छोटी बिंदी या सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गोवर्धन महाराज का श्रृंगार और भी मनमोहक नजर आएगा।
5. छोटे खिलौनों से सजाएं गोवर्धन महाराज की झांकी
गोवर्धन महाराज की झांकी को आकर्षक बनाने के लिए पर्वत के आसपास मिट्टी या गोबर से बनी छोटी गायों, बछड़ों और ग्वालनों की आकृतियां रखें। इसके अलावा, छोटी-छोटी मटकियों में खील भरकर सजावट करें। गायों के लिए बनाई गई नाद (चारा रखने का बर्तन) में हरी घास और ताजे फूल रखें। इससे गोवर्धन पूजा की झांकी को ब्रज की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा सुंदर रूप मिलेगा।
अन्नकूट सब्जी रेसिपी: गोवर्धन पूजा में घर पर बनाना है भंडारे जैसा अन्नकूट? तो इस तरह तैयार करें सब्जी