फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Jewellery Cleaning Tips: इन तरकीबों से मिनटों में चमकाएं पुराने गहने, लगने लगेंगे एकदम नए जैसे

Fri, 25 Apr 2025 10:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ घरेलू चीजों और आसान उपायों से आप अपने गहनों को मिनटों में फिर से नया जैसा बना सकते हैं। यहाँ सोने के जेवरों की चमक वापस लाने के लिए कुछ घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोने की ज्वेलरी में चमक लाने के तरीके - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Clean Gold Jewellery At Home : सोने के गहनों में जो चमक नए-नए में होती है, वह वक्त के साथ कम होने लगती है। आपकी पसंदीदा सोने की अंगूठी, गले की चेन या इयररिंग्स पुरानी होने के बाद अपनी चमक खो देती है। सोने के गहने काले पड़ सकते हैं जो पहनने पर अच्छे नहीं लगते। ऐसे में लोग अपनी सोने की ज्वेलरी को नए जैसा चमकाने और कालेपन को दूर करने के लिए उसे साफ कराते हैं। वैसे तो सर्राफा दुकानों में पुराने सोने के गहनों को चमकाने के लिए दिया जा सकता है लेकिन आप चाहें तो घर पर भी अपने गोल्ड में नई जैसी चमक ला सकते हैं।

विज्ञापन


सोने के गहनों की चमक लौटाने के लिए आपको महंगे केमिकल या ज्वेलरी शॉप की जरूरत नहीं। कुछ घरेलू चीजों और आसान उपायों से आप अपने गहनों को मिनटों में फिर से नया जैसा बना सकते हैं। यहाँ सोने के जेवरों की चमक वापस लाने के लिए कुछ घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं।


Stress Hormone: क्या होता है कॉर्टिसोल हार्मोन, कैसे काम करता है? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
विज्ञापन



सोने की ज्वेलरी को चमकाने के घरेलू तरीके


बेकिंग सोडा और नींबू

एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू के रस को मिलाकर इस पेस्ट को ब्रश या मुलायम कपड़े की मदद से गहनों पर रगड़ें। दो-तीन मिनट तक धीरे-धीरे घिसें और फिर साफ पानी से धो लें। बाद में पोंछकर गहने को सुखा लें।


टूथपेस्ट से सफाई

कोई भी सफेद टूथपेस्ट लें। इसे मुलायम टूथब्रश पर लगाकर गहनों पर धीरे-धीरे रगड़ें। पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें। इससे गहनों की खोई हुई चमक लौट आएगी।


नमक और बेकिंग सोडा

एक कटोरी में गरम पानी लें। उसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसमें अपने सोने के गहने 10-15 मिनट तक भिगो दें। फिर ब्रश से साफ करके सूखा लें।


मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को गहनों पर लगाएं, कुछ देर सूखने दें और फिर पानी से रगड़ कर धो लें। इससे गहनों की रंगत एकदम निखर उठेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें