फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gargle: गले में खराश ही नहीं, इन फायदों के लिए करें नमक के पानी से गरारा, सर्दी और गर्मी दोनों में है असरदार

Thu, 24 Apr 2025 03:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

गर्मियों में भी गरारा किया जा सकता है।गर्मियों में भी नमक के पानी से गरारा करना सेहत के लिए लाभदायक है। यह न केवल गले और मुंह की सफाई करता है, बल्कि बैक्टीरिया से लड़कर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
नमक वाले पानी से गरारा करने के फायदे - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Benefits of Gargle With Salt Water : सर्दियों में गले में खराश, सर्दी औऱ जुकाम के इलाज के लिए अक्सर लोग गरारे करते हैं। लेकिन अगर ऐसी ही कोई समस्या गर्मियों में हो जाए तो क्या गरारा कर सकते हैं? जवाब है, हां गर्मियों में भी गरारा किया जा सकता है।गर्मियों में भी नमक के पानी से गरारा करना सेहत के लिए लाभदायक है। यह न केवल गले और मुंह की सफाई करता है, बल्कि बैक्टीरिया से लड़कर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाता है। इसे एक सरल घरेलू उपाय के रूप में अपनाना समझदारी है। आइए जानते हैं गर्मियों में नमक के पानी से गरारा करने के फायदे, गरारा करने का सही समय और तरीका।

विज्ञापन



गर्मियों में नमक के पानी से गरारा करने के फायदे

  • गर्मियों में धूल, पसीना और प्रदूषण से गले में इंफेक्शन की आशंका बढ़ जाती है। नमक का गरारा बैक्टीरिया और विषाणुओं को हटाकर गले को साफ करता है।
  • अधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी से मुंह सूख जाता है, जिससे बदबू आने लगती है। नमक के गरारे से मुंह की सफाई होती है और ताजगी मिलती है।
  • नमक के पानी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम करते हैं और दांतों को भी मजबूत बनाते हैं।
  • ठंडा पानी या आइसक्रीम के कारण कभी-कभी गर्मियों में भी गले में खराश हो जाती है। गरारा करने से जलन और सूजन कम होती है।
  • गर्मियों में एलर्जी ज्यादा होती है, जिससे गले में खुजली या खिचखिच होती है। नमक का गरारा इन परेशानियों से राहत देता है।


World Malaria Day 2025: इन देशों ने मलेरिया का पूरी तरह से कर दिया है खात्मा, जानिए भारत में कैसी है स्थिति

विज्ञापन

 


गरारा करने का सही तरीका

स्वास्थ्य लाभ के लिए गरारा सही तरीके से किया जाना चाहिए। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें। ध्यान रखें कि पानी न तो ज्यादा गर्म हो और ना ठंडा हो। पानी में दो चम्मच सादा नमक मिलाएं। अधिक लाभ के लिए सेंधा नमक को अच्छी तरह से पानी में घुल जाने तक मिलाएं। अब घूंट-घूंट लेकर 20-30 सेकेंड तक गरारा करते हुए पानी को थूक दें। यह प्रक्रिया दो से तीन बार दोहराएं। 


गरारा करने का सबसे सही समय

नमक के पानी से गरारा करने का सबसे उपयुक्त समय सुबह उठने के बाद होता है। इससे मुंह की सफाई होती है और इंफेक्शन आदि दूर होता है। आप चाहें तो सोने से पहले भी गरारा कर सकते हैं। इससे दिनभर की धूल और कीटाणु हट जाते हैं। इसके अलावा गले में खराश या एलर्जी महसूस होने पर भी गरारा किया जा सकता है। ध्यान रखें ठंडा-गर्म खाने के तुरंत बाद गरारा नहीं करना चाहिए।



गरारा करने के नुकसान

अगर सही तरीके से और उचित मात्रा में गरारा किया जाए तो कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • गरारा जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए। दिन में एक दो बार गरारा करना पर्याप्त होता है। 
  • अधिक गर्म पानी से गरारा न करें। इससे गले को नुकसान हो सकता है।
  • गरारे के लिए पानी में बहुत अधिक नमक न डालें, इससे गले में जलन हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें