फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day DIY Card: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ऐसा फ्रेंडशिप डे कार्ड, दोस्त कहेगा-‘इसे संभाल के रखूंगा'

Sat, 02 Aug 2025 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day 2025 DIY Card Ideas: सिर्फ 15 मिनट और थोड़ा सा क्रिएटिव आइडिया अपनाकर आप अपने हाथों से दोस्त के लिए DIY कार्ड तैयार कर सकते हैं, जो आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला देगा और दिल को छू जाएगा।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे DIY कार्ड - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Friendship Day 2025 DIY Card Ideas: फ्रेंडशिप डे सिर्फ गिफ्ट या स्टेटस अपडेट करने का दिन नहीं है, यह अपने सबसे खास दोस्त को स्पेशल महसूस कराने और उनके लिए आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक मौका है। इस दिन लोग अपने दोस्त के लिए दिल से कुछ खास करके यादगार दिन बना सकते हैं। इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन अगर आप अपने दोस्त को कोई सस्ता, सुंदर और दिल से जुड़ा तोहफा देना चाहते हैं तो हैंडमेड कार्ड से बेहतर क्या हो सकता है।सिर्फ 15 मिनट और थोड़ा सा क्रिएटिव आइडिया अपनाकर आप अपने हाथों से दोस्त के लिए DIY कार्ड तैयार कर सकते हैं, जो आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला देगा और दिल को छू जाएगा।

विज्ञापन



बटन और थ्रेड से बना कार्ड

फ्रेंडशिप डे कार्ड बनाने के लिए एक कार्ड पेपर पर हार्ट रेट शो करती लाइन ड्राॅ करें और बीच में एक दिल बनाएं। धागे और बटन को चस्पा करके लाइन और दिल को क्रिएट करें। इसके नीचे एक कोट लिख सकते हैं, जैसे 'तू नहीं तो धड़कन भी नहीं, Happy Friendship Day!, या ‘You Are My Lifeline.’


बॉटल शेप कार्ड

इस थीम कार्ड को बनाने के लिए कार्ड को जार के आकार में काटें। छोटे-छोटे पेपर में लिखें, 'Our inside jokes, Best Trip, That one fight, Forgiveness' आदि। इन छोटे-छोटे नोट्स को बाॅटल कार्ड के अंदर चस्पा करें। ये कार्ड यादों का खजाना लगेगा।
विज्ञापन



पाॅप-अप हार्ट कार्ड

प्यार भरी दोस्ती के लिए इस तरह का पाॅप-अप हार्ट कार्ड अपने हाथों से बनाएं। इसमें कार्ड के अंदर खोलते ही एक 3D हार्ट उभरता है। कार्ड के बाहर अपने दिल से कोई भी प्यारा सा कोट या लाइन लिखें। जैसे You are my constant in all chaos, 'तू मेरा यार-मेरी हिम्मत'। अंदर छोटी सी कविता या नोट जोड़ें।


चॉकलेट बार कार्ड

मिठास और संदेश को साथ में जोड़कर एक कार्ड बनाएं। कार्ड के अंदर असली चॉकलेट बार चिपकाएं और उसके साथ लिखें –' मेरे Sweetest Friend के लिए, एक मीठी सी Treat'।


कॉमिक स्टाइल कार्ड

इस तरह के कार्ड दोस्त को हंसाएगें भी और रुलाएंगे भी। अपने दोस्त के साथ की कुछ मस्त यादों को स्केच करें या फोटो चिपकाएं। कॉमिक डायलॉग बबल बनाएं और मज़ेदार बातें जोड़ें। अंत में एक सीरियस लाइन लिखें जैसे , 'मेरे जीवन में आने के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें