फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में शामिल करें नारियल का तेल, जानिए 8 फायदे जो रखेंगे आपको स्वस्थ

Tue, 26 Mar 2019 03:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
डाइट
अगर आप स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो फौरन अपने डाइट में नारियल तेल को शामिल करें। नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी के अलावा भी कई बीमारियां से दूर रखता है। नारियल तेल से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या-क्या फायदा होता है
विज्ञापन

2 of 9
नारियल तेल
तोंद निकलनी हो जाएगी बंद
-नारियल तेल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।
-मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से फैट तेजी से बर्न होता है।
-अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो फैट का बर्न होना जरूरी है।
-ऐसे में खाने में नारियल तेल का प्रयोग करें, तोंद नहीं निकलेगी।
विज्ञापन

3 of 9
पाचन तंत्र
पाचन तंत्र होगा मजबूत
-खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
-नारियल तेल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता।
-नारियल तेल शरीर के बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट का संक्रमण नहीं होता।  

 

4 of 9
नारियल तेल
स्वस्थ्य रहता है शरीर, नहीं होती हैं बीमारियां
-नारियाल तेल कीटोन्स का उत्पादन करता है।
-कीटोन्स, शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
-कीटोन्स कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे मजबूत सेल्स को ऊर्जा देते हैं। 
-ऐसे में नारियल तेल का खाने में प्रयोग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और बीमारियां नहीं होती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
heart attack - फोटो : social media
नहीं होगी हार्ट की समस्या
-डाइट में नारियल तेल के प्रयोग से हार्ट की समस्या नहीं होती है।
-नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद होता है।
-शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।
 
विज्ञापन

6 of 9
joint pain
दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत
-नारियल तेल दांत और हड्डियों को मजबूत करता है।
-डाइट में नारियल तेल के प्रयोग से दांत और हड्डियां स्वस्थ्य रहते हैं।
-खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
नारियल तेल
नहीं होता है वायरल
-नारियल तेल में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं।
-खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है।
-प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ने से सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है।

8 of 9
नारियल तेल
-नारियल तेल शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया को मार डालता है।
-ऐसे में अगर डाइड में नारियल तेल का उपयोग किया जाए तो सांस के संक्रमण से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
बालों के लिए फायदेमंद है नारियल तेल
-नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है।
-अगर आप बालों पर नारियल तेल लगाना नहीं चाहते तो इसे अपने डाइट में शामिल कर लीजिए।
-बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलने के साथ ही बालों को प्रोटीन भी मिलेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें