इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत महासागर में स्थित वनातू नाम के देश में सबसे कम घंटे तक लोग काम करते हैं। रिपोर्ट तैयार करने के लिए जितने भी देशों में सर्वे किया गया है, उसमें वनातू में सबसे कम वर्किंग ऑवर देखा गया है। यहां एक कर्मचारी हर हफ्ते सिर्फ 24.7 घंटे काम करता है। वनातू की सिर्फ 4 फीसदी आबादी ही हफ्ते में 49 घंटे या उससे ज्यादा काम करती है।
वनातू के बाद दूसरे नंबर पर प्रशांत महासागर में ही मौजूद एक और देश है, जिसका नाम किरिबाती है। यहां पर एक कर्मचारी हर हफ्ते औसतन 27.3 घंटे काम करता है। हैरानी की बात ये है कि भारत सबसे कम वर्किंग आवर वाले देशों में टॉप 20 में भी शामिल नहीं है। भारत की 51 फीसदी वर्कफोर्स हर हफ्ते 49 घंटे या उससे ज्यादा काम करती है। इसकी वजह से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा घंटों तक काम करने वाले मुल्कों में दूसरे स्थान पर है।
वर्क लाइफ बैलेंस महत्वपूर्ण
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में प्रोफेशनल्स के लिए राइट टू डिसकनेक्ट की घोषणा की थी इसका साफ मतलब है कि ऑफिस के घंटे पूरे हो जाने के बाद प्रोफेशनल्स के लिए बॉस की कॉल रिसीव करना जरूरी नहीं माना जाएगा।वह चाहें तो उस कॉल को इग्नोर कर सकते हैं. ऐसा कई जगहों पर होता है।
इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच में लिमिट तय करना आसान हो जाता है। काम और निजी जीवन के बीच स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करें. ऑफिस और पर्सनल लाइफ में अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें।घर और ऑफिस, दोनों जगहों पर टाइम मैनेजमेंट के लिए शेड्यूल बनाएं. फिजिकल और मेंटल हेल्थ और फिटनेस का ख्याल रखें।
कंपनियों के जबरन ओवरटाइम के ऑर्डर से पेशेवर लोगों के वर्क-लाइफ बैलेंस पर गहरा असर पड़ रहा है। यही वजह है कि, कर्मचारी कार्यालय में अत्यधिक घंटे देने के बजाय अपने निजी जीवन को प्राथमिकता देना पसंद करते हैं। इन दिनों एक्स पर एक वायरल पोस्ट पर बहस छिड़ गई है। जिसमें, रोना वांग नामक यूजर ने शेयर किया।
वे लिखती हैं कि, 'माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले अपने दोस्त से बात कर रही हूं और जाहिर तौर पर वह हफ़्ते में 15-20 घंटे काम करता है और बाकी समय लीग खेलता है और इसके लिए उसे 300k डॉलर मिलते हैं।'
हाल ही में, गूगल के सिंगापुर कार्यालय में एक कॉर्पोरेट कर्मचारी का वीडियो भी वायरल हुआ। सिंगापुर में काम करने वाली एक कोरियन यूजर ने अपने फॉलोवर्स को गूगल के प्रभावशाली ऑफिस में काम करने के अपने जीवन के एक दिन के बारे में बताया।
ऑफिस से भी मिल सकती है मदद
हर एंप्लॉई वर्क लाइफ बैलेंस कर पा रहा है या नहीं, इसकी जिम्मेदारी कंपनियों के हाथ में भी होनी चाहिए। इससे एंप्लॉइज अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाएंगे। वर्कप्लेस पर सभी के लिए साइकोलॉजिकल सपोर्ट सेंटर उपलब्ध होने चाहिए. इससे लोग कोई भी परेशानी होने पर साइकोलॉजिस्ट से कंसल्ट कर सकते हैं। तनाव भरे माहौल में काम करने से प्रोडक्टिविटी और मेंटल हेल्थ, दोनों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए एम्प्लॉइज और बॉस के बीच रेगुलर मीटिंग होनी चाहिए. इससे अपनी बात को खुलकर रख पाएंगे। कंपनी में नए एंप्लॉइज के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम होना चाहिए. इसमें उन्हें सीखने और बढ़ने के लिए एक मंच भी दिया जा सकता है. उन्हें पता होना चाहिए कि परेशानी के समय किससे संपर्क करना है।
भारत में जितनी भी कंपनियां हैं या फैक्ट्री हैं, सभी श्रम संसाधन मंत्रालय के अंदर आती है, खासकर आईटी और मीडिया कंपनियों में डबल वर्क करने पर ज्यादा मौतें हो रही हैं। ये कंपनियां घर में भी डबल वर्क लेती है, जबकि, लेबर मीनिस्ट्री की गाइडलाइंस है कि जिस कंपनी या फैक्ट्री मंस 500 कर्मचारी रहते हैं वहां पर ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर होने चाहिए. एक डॉक्टर, एक सेफ्टी ऑफिसर, एक ऑक्यूपेशनल हाईजिनिस्ट होना चाहिए। अगर किसी को हार्ट से संबंधित समस्या आती है तो ये तुरंत उसका इलाज करते हैं।
इसके साथ फैक्ट्री में अलग-अलग इश्यू हैं, इनका काम होता है कि इन वर्कर्स में अवेयरनेस लाए.लेकिन, भारत में अभी तक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर 5 प्रतिशत भी कंपनियों और फैक्ट्रियों में नहीं है. सच बात यह है कि भारत में डॉक्टरों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ट्रेंड नहीं किया जाता ह।
कार्यस्थल पर बढ़ता वर्क प्रेशर
ऐना की असमय मौत से बहुत लोगों को धक्का लगा है और इसने अधिकांश कॉर्पोरेट और स्टार्ट-अप्स में बढ़ावा दिए जाने वाले ‘हसल कल्चर’ को लेकर तीखी बहस छेड़ दी है, जिसमें कर्मचारियों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए अक्सर अपनी सेहत की क़ीमत पर भी काम करने पर ज़ोर दिया जाता है।
पिछले साल देश की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सप्ताह में 70 घंटे काम करने का सुझाव देने को लेकर इन्फ़ोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की काफ़ी आलोचना हुई थी। इस पर संसद में भी चर्चा हुई थी। ताजा बहस के बीच माइक्रोसॉफ्ट चर्चा में है ,जहां के कर्मचारी सप्ताह में मात्र 15-20 घंटे ही काम करतें हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार काम से जुड़ी समस्याओं से भारतीयों में आत्महत्या की दर दो दशकों में 2.4 गुना बढ़ी है। डब्ल्यूएचओ और आईएलओम की रिपोर्ट के अनुसार ,लम्बे समय तक काम करने से हृदय रोग और स्ट्रोक से होने वाली मौतें बढ़ रहीं हैं।
आपके मानसिक स्वास्थ्य पर आपके काम का तनाव भरी पड़ सकता है। कई बार लोग काम की चिंता, कार्यस्थल के प्रदर्शन और नौकरी में मन न लगने के कारण मानसिक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। दरअसल आप जिस जगह पर काम या नौकरी कर रहे हैं वहां पर तनाव के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कभी-कभी यह स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है और इसकी वजह से लोग मानसिक समस्याओं का शिकार भी बन जाते हैं। कुछ दिनों पहले हुए एक शोध के मुताबिक 50 प्रतिशत से अधिक लोग अपने काम या नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं या फिर वे काम की चिंता यानि वर्क एंग्जायटी से ग्रसित होते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप काम को लेकर बाउंड्री बनाकर नहीं रखेंगे, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी पर्सनल लाइफ और वर्क लाइफ के बीच बाउंड्री बनाकर रखें। काम के वक्त आप पर्सनल-लाइफ से दूरी बनाए रखें और फैमिली टाइम के वक्त वर्क-लाइफ से दूरी बनाए रखें। हम सब भविष्य या करियर को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। आप भी जानते हैं कि आजकल हर कोई अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षित सा महसूस करता है। इससे कारण लोग मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं। हर कोई इस बात को लेकर परेशान रहता है कि उन नौकरी उनके पास हमेशा रहेगी भी या नहीं।
सरकार कामकाजी वर्ग के लिए सेफ्टी नॉर्म्स और साइकोलॉजिकल इश्यू को लेकर संतोषजनक काम नहीं कर रही है। वर्क रिलेटेड डेथ जैसे ब्रेन हेमरेज हार्ट अटैक, एम्यूनिटी खराब, नींद खराब होने से रोकने के लिए क्या भारत भी जापान की तरह करोशी एक्ट लागू करेगी? कुलमिलाकर वर्क प्रेशर को मैनेज करने के लिए सरकारी के साथ साथ सामुदायिक स्तर पर पहल करने की जरुरत है साथ ही देश में काम के घंटों को प्रॉपर रेगुलेट करने की जरुरत हैं।
------------------
(लेखक एचएलएम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन में संयुक्त निदेशक हैं )
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।