हर साल 19 अप्रैल को लिवर संबंधी बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। वर्ल्ड वेल बीइंग संगठन के मुताबिक लिवर की बीमारी भारत में मौत की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है क्योंकि ये पाचन में अहम भूमिका निभाता है। बेहद आवश्यक है कि लिवर का खास ध्यान रखा जाए। वर्ल्ड लिवर डे पर जानिए क्या है फैटी लिवर बीमारी, इसके लक्षण और बचाव।