फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों को चमकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं पेस्ट तो सावधान, हो सकता है आपको नुकसान

Fri, 19 Apr 2019 11:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'चमचमाते दांत पाने के लिए इस्तेमाल करें वाइट शाइन', इस तरह के कई विज्ञापन देखे होंगे और आप में से कई लोगों ने ये प्रोडक्ट्स इस्तेमाल भी किए होंगे। बिना किसी जांच पड़ताल के नई चीजें इस्तेमाल करना ज्यादातर लोगों की आदत होती है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि दांतों की सफेदी के लिए अगर कोई पेस्ट इस्तेमाल करते हैं तो आज से बंद कर दें क्योंकि हम बताने जा रहे हैं इसके नुकसान। 
विज्ञापन

2 of 4
दांतों को चमकाने वाले प्रोडक्ट्स भले ही आपकी मुस्कुराहट को खूबसूरत बना दें, लेकिन ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने की वजह बन सकते हैं। इंसानों के दांत तीन परतों से मिल कर बने होते हैं, बाहरी इनेमल, अंदरूनी डेंटिन परत और तीसरा जो दांतों को मसूड़ों से जोड़ता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अमेरिका के स्टॉकटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के मुताबिक दांतों को चमकाने वाले प्रोड्क्टस में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड दांतों की हिफाजत करने वाले इनेमल के नीचे पाए जाने वाले प्रोटीन युक्त डेंटिन टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादातर शोध में पूरा ध्यान दांत के इनेमल पर केंद्रित किया जाता है, लेकिन इस शोध में डेंटिन पर मुख्य ध्यान दिया गया, जिससे दांत के ज्यादातर हिस्से का निर्माण होता है। डेंटिन में खासकर कॉलाजन का लेवल हाई होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कॉलाजन शरीर में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला प्रोटीन है. ये हमारे नाखून, बाल, हड्डियों, लिगामेंट्स, नसों को आकार देने में मदद करता है। रिपोर्ट के मुताबिक हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के साथ डेंटिन के मुख्य प्रोटीन छोटे टुकड़ों में बदल जाते हैं।  व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स में पाए जाने वाले हाइड्रोजन पेरॉक्साइड कॉलाजन प्रोटीन को नष्ट करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन भी चेतावनी देता है कि दांतों को सफेद करने वाले उत्पादों से मसूड़ों में सूजन और दांतों की संवेदनशीलता (sensitivity) बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें