फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट फीडिंग से मां को होते हैं ये गजब के 6 फायदे, कई तो आपने सुने भी नहीं होंगे

Thu, 02 Aug 2018 10:33 AM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों को अक्सर एक दूसरे को बच्चे के लिए मां के दूध के फायदे बताते और समझाते सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब कोई मां अपने शिशु को दूध पिलाती है तो उसकी सेहत में भी काफी सुधार होता है। ये बात वैसे तो सभी महिलाएं जानती और समझती हैं कि स्तनपान सिर्फ शिशु के लिए ही नहीं बल्कि मां के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं न सिर्फ रोगमुक्त रहती है बल्कि उनके शिशु की भी सेहत अच्छी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं डॉक्टर अर्चना धवन बजाज से जो कि The Nurture IVF में स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं कि शिशु को अपना दूध पिलाने से मां को क्या-क्या फायदे होते हैं।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन

स्तनपान कराने के फायदे
-स्तनपान कराने से मां को प्रेग्नेंसी के बाद होने वाली समस्याओं से निजात मिल जाती है। जैसे तनाव और रक्तस्राव जैसी समस्याओं पर जल्द नियंत्रण पाया जा सकता है।
-स्तनपान कराने से माताओं को स्तन और गर्भाशय में होने वाले कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 
-स्तनपान कराने से खून की कमी से होने वाले रोग एनिमिया का खतरा कम होता है।
-मां और शिशु के बीच भावनात्मक रिश्ता मजबूत होता है। बच्चा अपनी मां को जल्दी पहचानने लगता है।
-स्तनपान के लिए आप अधिक कैलोरी का इस्तेमाल करती हैं । यह प्राकृतिक तरीके से आपके वजन को कम करने के साथ आपको मोटापे से भी बचाए रखने में आपकी मदद करता है।
-स्तनपान करानेवाली माताओं को स्तन या गर्भाशय के कैंसर का खतरा कम होता है। स्तनपान एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें