फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Alzheimer's Day 2020: ये 10 संकेत बताते हैं आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं, सतर्क हो जाएं

Mon, 21 Sep 2020 03:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अल्जाइमर रोग को 'भूलने वाली बीमारी' कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षणों में याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना और बोलने में दिक्कत आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इस बीमारी का नाम अलोइस अल्जाइमर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसके बारे में दुनिया को जानकारी दी थी। रक्तचाप, मधुमेह और सिर में कई बार चोट लग जाने से इस बीमारी के होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। हालांकि अमूमन यह बीमारी बुजुर्गों को ही होती है, जिनकी उम्र 60 साल के आसपास हो चुकी होती है। आइए जानते हैं उन 10 संकेतों के बारे में, जिनसे पता चलता है कि आपको या आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
याददाश्त खोना 
  • हाल ही में सीखी गई कोई बात या देखी गई किसी चीज को तुरंत भूल जाना अल्जाइमर का सबसे सामान्य और प्रारंभिक लक्षण है। इसमें व्यक्ति अक्सर भूलने लगता है और बाद में उसे कुछ याद ही नहीं रह पाता।  
विज्ञापन

3 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सामान्य कामकाज करने में भी कठिनाई 
  • अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को दैनिक कामकाज की योजना बनाने और उसे करने में ही कठिनाई महसूस होने लगती है। किसी-किसी को तो फोन करने और कोई खेल खेलने में भी दिक्कत होती है। 

4 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भाषा के साथ समस्या 
  • अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित मरीज साधारण से शब्द को भी भूलने लगता है और धीरे-धीरे उसकी बोली या लिखावट भी अस्पष्ट होती जाती है। जैसे कि व्यक्ति अपना टूथब्रश ही भूल जाता है और मुंह धोने के लिए उसे क्या चाहिए, बता ही नहीं पाता है। 
विज्ञापन

5 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय और स्थान में असमन्वय 
  • अल्जाइमर से पीड़ित मरीज कहीं दूर की तो छोड़िए, अपने पड़ोस में भी खो जाता है। उसे याद ही नहीं रहता कि वह इस वक्त कहां है, कहां से आया है और कहां जाना है। उसे अपने घर का रास्ता याद ही नहीं रहता। 
विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
निर्णय लेने में कठिनाई या गलत निर्णय 
  • अल्जाइमर से पीड़ित मरीज कभी भी कोई भी कपड़ा पहन सकता है। जैसे कि- गर्मियों के मौसम में बहुत सारे कपड़े पहन लेता है तो ठंड में काफी कम कपड़े पहने घूमता है। दरअसल, उसके निर्णय लेने की क्षमता काफी कम हो जाती है। 
विज्ञापन

7 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संक्षिप्त सोच में समस्या 
  • इस बीमारी से पीड़ित मरीज के सोचने की क्षमता काफी प्रभावित होती है। यानी अग किसी संख्या को वह देखता है तो उसे समझ नहीं आता कि उसका उपयोग कहां और कैसे करना है। 

8 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीजों को इधर-उधर रख देना 
  • इस बीमारी से पीड़ित मरीज चीजों को इधर-उधर रख देता है। जैसे कि वह आयरन को फ्रिज में भी रख सकता है, क्योंकि उसे लगता है कि वहीं सही जगह है। 

9 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मूड या स्वभाव में बदलाव 
  • अल्जाइमर से पीड़ित मरीज के स्वभाव में अचानक ही बदलाव आ जाता है। जैसे कि- वह बिना कारण के ही रोने, हंसने या किसी पर गुस्सा करने लगता है। 

10 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्यक्तित्व में बदलाव 
  • अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति के व्यक्तित्व में नाटकीय रूप से बदलाव आ सकता है। जैसे कि- वह बात-बात पर शक करने लगता है या डर जाता है या फिर परिवार के किसी सदस्य पर अत्यधिक निर्भर हो जाता है। 

11 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सामान्य गतिविधियों को पूरा करने में अनिच्छुक 
  • अल्जाइमर से पीड़ित मरीज को सामान्य गतिविधियों को भी पूरा करने में दिक्कत होने लगती है। जैसे कि- वह टीवी के सामने घंटों बैठा रहता है या फिर सामान्य से बहुत अधिक सोने लगता है। उसे कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती। 
विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस बीमारी का इलाज क्या है? 
  • इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि बीमारी के शुरुआती दौर में नियमित जांच और इलाज से इस पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति का खान-पान भी अच्छा होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें