शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से इस बात का पता लग सकता है कि आखिर क्यों बुढ़ापे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग ज्यादा तेज रहता है।
महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को लेकर एक नया शोध हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से इस बात का पता लग सकता है कि आखिर क्यों बुढ़ापे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग ज्यादा तेज रहता है। शोध के मुताबिक, महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले चार साल छोटा होता है। शोधकर्ता इस शोध को लेकर दावा कर रहे हैं कि इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि आखिर क्यों महिलाएं बुढ़ापे में भी पुरुषों से ज्यादा मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहती हैं।
इस शोध में महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को स्कैन किया गया है। शोध में 20 से 82 साल तक की उम्र के महिलाओं और पुरुषों के दिमाग का स्कैन किया गया और देखा गया है महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले 3.8 बायोलॉजिकल साल छोटा होता है। यह महिलाओं के ग्लूकोज के इस्तेमाल और एनर्जी बर्न करने के आधार पर है। इससे ही दिमाग की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।