हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटापे से कई खतरनाक बीमारियां होती है। खासतौर पर कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैंसर का खतरा मोटापे से 40 प्रतिशत ज्यादा बढ़ गया है और अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको एक नहीं करीब 13 प्रकार के कैंसर होने का खतरा रहता है।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) की एक स्टडी के मुताबिक यह बताय गया है कि रिसर्च में करीब 60 लोगों की जांच की गई जिनमें मोटापे की वजह से 13 अलग-अलग तरह के कैंसर पाए गए हैं। जैसे- ब्रेन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, थायरॉइड कैंसर, गॉल ब्लाडर कैंसर, पेट का कैंसर, लिवर कैंसर, पैनक्रियाज कैंसर, कोलोन कैंसर, यूट्रस कैंसर, ओवरीज कैंसर आदि इसके अलावा जो लोग स्मोकिंग करते हैं उन्हें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा ज्यादा होती है।
आपको बता दें शरीर में दिन- प्रतिदिन बढ़ता मोटापा आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। मोटापे से हमारे देश में ना जाने कितने लोगों कि मौत हो गई है। लोग चाहकर भी अपने मोटापे को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। लोग खुद को स्मार्ट दिखाने के लिए ज्यादातर बाहरी खाने का सेवन करते हैं। घर पर पका हुआ खाना उन्हें कम पसंद आता है बाहरी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जो मोटापे का बहुत बड़ा वजह बनता जा रहा है।