कैसे हुआ मामले का खुलासा
एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से पता चला कि इस मामले का खुलासा तब हो पाया जब जन्म देने वाले माता-पिता ने अपने बचे हुए भ्रूणों को दूसरे आईवीएफ प्रदाता को हस्तांतरित करने के लिए कहा। टीम को स्टोर में जब अपेक्षित संख्या से ज्यादा भ्रूण मिले तो सभी के 'हाथ-पांव ठंडे फूल' गए।
स्टोर में अतिरिक्त भ्रूण मिलने का मामला सामने आने के बाद जब इसकी जांच शुरू हुई तो पता चला कि गलती से विशेषज्ञों ने महिला में, किसी अन्य महिला के भ्रूण को प्रत्यारोपित कर दिया था।
कंपनी ने माना मानवीय भूल
घटना का पता चलने के एक सप्ताह के भीतर ही जन्म देने वाले माता-पिता को इस गलती के बारे में सूचित कर दिया गया।
आईवीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने इस 'मानवीय भूल' के लिए माफी मांगी है। आईवीएफ सेंटर की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम सभी लोग इस गलती के लिए दुखी हैं।
खबरों के मुताबिक ये इस कंपनी द्वारा भ्रूण प्रत्यारोपण या फिर आईवीएफ के दौरान की गई पहली गलती नहीं है। इससे पहले कथित तौर पर दोषपूर्ण आनुवंशिक जांच के दौरान भ्रूण नष्ट होने की गलती के कारण आईवीएफ ने अगस्त में 700 से अधिक रोगियों के साथ $56 मिलियन का समझौता किया था।
-------------
स्रोत और संदर्भ
Woman gives birth to stranger’s baby after IVF bungle in Brisbane
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।