हल्दी भारत के हर घर में उपयोग में लाई जाती है।
- फोटो : self
पश्चिमी देश आज जिसे 'गोल्डन मिल्क' कह रहे हैं, वो भारत के लोगों के लिए 'हल्दी वाला दूध' है। इसके ख़ास खूबियों की वजह से अब से कई देशों में लोकप्रिय हो रहा है। इसे बनाना जितना आसान है, इसकी खूबियां भी उतनी ही लाजवाब हैं। दुनिया भर के कॉफी शॉप्स में ये बिकने लगा है और इसके फायदों की वजह से काफी लोग इसे पी रहे हैं।
गोल्डन मिल्क में डाली जाने वाली मुख्य सामग्री है- हल्दी। हल्दी के पौधे में मुख्य चीज़ उसकी जड़ होती है। इसी को सुखा कर हल्दी का पावडर बनया जाता है। भारत में हल्दी, घर-घर में लगभग हर सब्ज़ी में डाली जाती है। इसके अलावा कई आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका इस्तेमाल होता है।