दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह से ही आसमां में स्मॉग छाया हुआ है। इस खतरनाक जहरीले धुएं का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहा है। आंखों में जलन और सिर दर्द के साथ ही लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर दुधमुंहे बच्चों पर देखा जा रहा है। आप अगर दिल्ली-एनसीआर के इस जहरीले धुएं से परिवार और खुद को बचाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली में वायुप्रदूषण
- फोटो : PTI
वायु प्रदूषण सीधे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालता है और आपको बीमार कर देता है। इसी वजह से खांसी-जुकाम, गले व आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लगभग सभी लोग परेशान हैं। लेकिन अगर आप नाक में सरसों के तेल की दो बूंद डालने के साथ साथ नाभि में भी लगाते हैं तो आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप वायु प्रदूषण से होने वाले बीमारियों से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण के दौरान एलर्जी होना आम बात है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो हल्दी को दूध में मिलाकर पिएं। इसके साथ ही गु़ड़ का भी सेवन करें।
4 of 6
वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
आप वायु प्रदूषण के दौरान घर में काढ़ा बनाकर जरूर पिएं। आप गिलोय, तुलसी, अदरख और काली मिर्च का काढ़ा घर पर ही बना सकते हैं। इससे आपको सांस की समस्या से निजात मिलेगी और साथ ही गले और नाक के संक्रमण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण के दौरान आप आंवला और एलोवेरा को पानी में उबाल कर पिएं। इससे आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी और वायरल नहीं पकड़ेगा। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप अश्वगन्धा, यष्टी मधु और गिलोय का सेवन जरूर करें।
वायु प्रदूषण के दौरान अस्थमा, फेफड़े और सांस से जुड़ी बीमारियां ज्यादा परेशान करती है। इसके लिए आप सुबह शाम आंखों में पानी के छीटें जरूर मारें। दूध में सोंठ डालकर पीने से भी आपको वायु प्रदूषण से आराम मिलेगा।