फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: ठीक होने के बाद फिर से क्यों हो जाता है किडनी में स्टोन, कहां हो रही है आपसे गलती?

Fri, 23 Oct 2026 07:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kidney Stones: किडनी स्टोन बार-बार होने के पीछे पानी की कमी, अधिक नमक वाली चीजें, कुछ मेटाबॉलिक समस्याएं और आनुवंशिक कारण हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी, संतुलित खानपान और नमक का सीमित कम करना जोखिम घटाने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने हमारी पूरी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। यही वजह है कि कम उम्र में ही वजन बढ़ने, हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा लोगों में बढ़ता जा रहा है। किडनी की सेहत भी इससे काफी प्रभावित हुई है।

किडनी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो रक्त को छानकर शरीर की गंदगी और अतिरिक्त पानी को मूत्र के रूप में बाहर निकालती है। ऐसे में किडनी में अगर किसी भी तरह की समस्या हो जाए तो इससे शरीर में अपशिष्ट पदार्थों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। किडनी में स्टोन की समस्या बहुत कॉमन है जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। 

पेशाब में मौजूद मिनरल्स और अन्य तत्व जमा होकर किडनी में छोटे-बड़े पत्थर जैसे टुकड़े बना लेते हैं। किडनी स्टोन की इस समस्या के कारण कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द, पेशाब में खून, उल्टी और पेशाब करते समय परेशानी हो सकती है। 

क्या आप जानते हैं कि कई लोगों में किडनी स्टोन एक बार ठीक होने के बाद दोबारा से हो सकता है? आइए जान लेते हैं कि ये समस्या क्यों होती है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
किडनी की पथरी की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं अगर किडनी की पथरी के मूल कारणों का इलाज न किया जाए तो पांच साल के भीतर इसके दोबारा होने की आशंका 50% तक हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक बार पथरी होने के बाद सभी लोगों को अधिक सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।
 
  • डॉक्टर बताते हैं कि कुछ लोगों में आनुवांशिक रूप से भी किडनी स्टोन होने का खतरा रहता है, इसके अलावा दिनचर्या और खान-पान की गड़बड़ी जैसी स्थितियां भी एक से अधिक बार किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कम पानी पीने के खतरे - फोटो : Adobe Stock
किडनी स्टोन बार-बार बनने होने की वजह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बार-बार किडनी की पथरी तब होती है, जब आपके मूत्र में कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड जैसे क्रिस्टल बनाने वाले पदार्थ बहुत अधिक मात्रा में हो जाते हैं।

कहीं पानी की कमी तो नहीं?
 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य खनिज पदार्थ जमा होकर क्रिस्टल बनाने लगते हैं, जो आगे चलकर पथरी का रूप ले लेते हैं। गर्मी में ज्यादा पसीना आना और लंबे समय तक पानी न पीना भी इसका जोखिम बढ़ा सकता है।

खानपान की गड़बड़ी भी हो सकती है वजह
 
  • भोजन या दूसरी पैक्ड चीजों के जरिए ज्यादा नमक खाने से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, इससे भी कुछ लोगों में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। चिप्स, नमकीन, अचार और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों में सोडियम अधिक होता है। आमतौर पर हम इसपर ध्यान नहीं देते पर इससे शरीर में अधिक मात्रा में नमक जा रहा होता है।
  • पालक, मेवे और चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थों में ऑक्सलेट होता है इसके ज्यादा सेवन से भी कुछ लोगों में स्टोन की दिक्कत बढ़ सकती है।

4 of 5
किडनी में स्टोन की समस्या - फोटो : Freepil.com
आनुवंशिक स्थितियों पर भी दें ध्यान
 
अगर आपके परिवार में पहले से किसी को किडनी स्टोन की हिस्ट्री, गाउट य मेटाबॉलिक समस्याएं रही हैं तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और आंतों से जुड़ी बीमारियां भी कुछ लोगों में पथरी का जोखिम बढ़ा सकती हैं।
 
  • इतना ही नहीं कुछ दवाएं भी आपमें स्टोन का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाइट पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
किडनी स्टोन से बचने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बार-बार पथरी की समस्या से बचने रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें और संतुलित आहार लें। 
 
  • फल, सब्जियां, साबुत अनाज और सामान्य मात्रा में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। 
  • बिना जरूरत अधिक मात्रा में विटामिन-सी या कोई भी सप्लीमेंट लेने से बचें। 
  • अगर आपको अक्सर पेट में तेज दर्द के साथ बुखार, कंपकंपी, लगातार उल्टी या पेशाब बंद होने जैसी समस्या हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पथरी के साथ संक्रमण या पेशाब के रास्ते में रुकावट गंभीर हो सकती है। सही जांच और समय पर इलाज से दोबारा पथरी बनने का जोखिम कम किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें