फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना है तो इन भुलावों पर न जाएं

Thu, 14 Feb 2013 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने की जद्दोजहद में हम अक्सर इतने खो जाते हैं कि हम यह भूल जाते हैं कि हम जिन उपायों को आंख बंद कर अपना रहे हैं वे वजन घटाने में हमारे लिए मददगार हैं भी या नहीं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश में जुटे हैं तो इससे जुड़े इन भुलावों के फेर में कतई न पड़ें।
विज्ञापन


मिथ- मीठा बिल्कुल छोड़ देना।
कई लोगों को भ्रम होता है कि वजन घटाना है तो अपनी डाइट से मीठे को गायब कर देना होगा। लेकिन मीठे से पूरी तरह परहेज करना सही नहीं है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि सुबह नाश्ते के साथ मीठा खाने से वजन नहीं बढ़ता बल्कि पूरे दिन काम करने के लिए अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलती है और दिन में मीठी चीजें खाने या बार-बार खाने का मन कम करता है।

मिथ- बहुत अधिक एक्सरसाइज करना।
अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि आप जितनी अधिक एक्सरसाइज करेंगे आपका फिगर उतना ही मेनटेन रहेगा लेकिन यह धारणा गलत है। हाल में प्रकाशित डेनमार्क के एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग नियमतः आधे से एक घंटे वर्कआउट करते हैं उनका वजन इससे अधिक समय तक वर्कआउट करने वाले लोगों की तुलना में संतुलित रहता है। अक्सर लोग लंबे समय तक एक्सरसाइज के बाद आवश्यकता से अधिक डाइट लेते हैं या स्ट्रेस लेना शुरू कर देते हैं जिससे वजन नहीं घटता।
विज्ञापन

    
मिथ- फैट्स से बिल्कुल तौबा।
फैट से कैलोरी तेजी से बढ़ती है इसलिए इसका सेवन कम करने से वजन गिरता है लेकिन फैट शरीर में बिल्कुल न जाए तो सेहत का खराब होना भी तय है। खासतौर पर अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे नट्स, मछली, अंडे, तेल आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

मिथ- जीरो कैलोरी डाइट से कोई नुकसान नहीं।
मीठा खाने का मन भी है और वजन बढ़ने की चिंता भी, तो अक्सर लोग कैलोरी फ्री मिठाइयां या ड्रिंक्स लेते तो हैं पर वे डिब्बाबंद जीरो कैलोरी उत्पाद होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, अमेरिकन डायबिटीज असोसिएशन समेत विश्व की कई बड़ी संस्थाएं मानती हैं कि इनका सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद नहीं है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि कैलोरी फ्री सोडा या स्नैक्स खाने से खाने की इच्छा और बढ़ती है जो सेहत के लिए ठीक नहीं।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें