फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल, रहेंगे स्वस्थ और फिट

Sat, 22 Aug 2020 07:17 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन को नियंत्रित रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दुनिया में बहुत से लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। आज के समय में बहुत से लोग लगातार वजन कम होने की समस्या से भी परेशान हैं। वजन को नियंत्रित रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे वजन बढ़ाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है और शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में आलू को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आलू
  • वजन बढ़ाने के लिए डाइट में आलू को शामिल करना चाहिए। आलू में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर पाया जाता है जो वजन को बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में घी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
घी
  • वजन बढ़ाने के लिए डाइट में घी को शामिल करना चाहिए। घी में सैचुरेटेड फैट और कैलारी काफी मात्रा में पाया जाता है जो वजन को बढ़ाने में सहायक होता है। घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

4 of 5
केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला 
  • केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए। केले में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। आप वजन बढ़ाने के लिए नाश्ते में दूध के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। दूध और केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बादाम
  • बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए बादाम को अपनी डाइट में शामिल करें। वजन बढ़ाने के लिए 3 से 4 बादाम रात में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर सेवन कर लें। रोजाना इसका सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें