फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vladimir Putin in India: 73 की उम्र में भी दिखते हैं जवां, आखिर क्या है व्लादिमीर पुतिन के सेहत का राज?

Thu, 04 Dec 2025 07:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज (4 दिसंबर) शाम 6 बजे भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनकी फिटनेस चर्चा दुनिया भर होती है। आइए आज इस मौके पर इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
पुतिन की सेहत का राज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vladimir Putin Fitness Secret: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे (4 और 5 दिसंबर) को लेकर खूब चर्चा में हैं। जहां एक ओर राजनयिक उत्साह है, वहीं दूसरी ओर उनकी उम्र (73 वर्ष) के बावजूद उनकी अद्भुत शारीरिक सक्रियता और ऊर्जा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। वैश्विक मंच पर अपनी दमदार शारीरिक बनावट और फिटनेस के लिए प्रसिद्ध पुतिन की अच्छी सेहत का राज उनकी अत्यधिक अनुशासित और सक्रिय दिनचर्या में छिपा है। 
विज्ञापन


आधिकारिक रिपोर्टों और उनके सार्वजनिक जीवन से यह स्पष्ट है कि पुतिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। वह सक्रिय रूप से खेलों में शामिल होते हैं, जिनमें उनकी बचपन की रुचि है। यह सख्त नियम उन्हें न केवल राजनीतिक दबावों का सामना करने के लिए शारीरिक रूप से तैयार करता है, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित भी करता है। यह अनुशासित जीवन ही उन्हें 70 से अधिक की उम्र में भी फुर्तीला, सक्रिय और एक मजबूत वैश्विक नेता बनाए रखता है।

देरी से करते हैं दिन की शुरुआत
पत्रकार बेन जुडाह की किताब 'फ्रैजाइल एम्पायर: हाउ रशिया फेल इन एंड आउट ऑफ लव विद व्लादिमीर पुतिन' के अनुसार वो अपनी दिनचर्या की शुरुआत थोड़ी देर से करते हैं। उन्हें नाश्ते में बटेर के अंडे बहुत पसंद हैं और इसके साथ वह फलों का जूस लेते हैं।

पुतिन बचपन से ही मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनूनी रहे हैं और यह जुनून उनकी शारीरिक गठन में झलकता है। वह जूडो में ब्लैक बेल्ट (आठवें डैन) धारक हैं। जूडो जैसे मार्शल आर्ट्स उन्हें शारीरिक लचीलापन, संतुलन, और मानसिक एकाग्रता प्रदान करते हैं। इसके अलावा पुतिन को आइस हॉकी खेलना भी बहुत पसंद है और वह सक्रिय रूप से इस खेल में भाग लेते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Health Tips: 40 पार की जादुई आदतें अपना ली तो बनी रहेगी तंदरुस्ती, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारी

आउटडोर गतिविधियां और प्रकृति से जुड़ाव
पुतिन अपनी दिनचर्या में आउटडोर गतिविधियों को भी महत्व देते हैं, उन्हें घुड़सवारी बहुत पसंद है। अक्सर ही उनकी आउटडोर गतिविधियों की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ये शौक उन्हें प्रकृति के साथ जोड़कर मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं। आधिकारिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वे खुद को राजनीतिक दबावों से दूर रखने और तरोताजा महसूस करने के लिए इन गतिविधियों को महत्व देते हैं।

खान-पान और संतुलित आहार
पुतिन के आहार का सटीक विवरण सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि वह संतुलित और सादे आहार को प्राथमिकता देते हैं। उनके आहार में आमतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन (अंडे, मछली) और ताजी सब्जियां अधिक होती हैं। साथ ही वह ग्रीन टी के शौकीन हैं। यह संयमित खान-पान उनकी फिटनेस को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: बाथरूम में फोन चलाने की आदत से बढ़ जाता है इस गंभीर बीमारी का जोखिम, पढ़ ले ये स्टडी

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति पुतिन की निजी जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां गोपनीय हैं। हालांकि उनके सार्वजनिक जीवन और आधिकारिक बयानों के आधार पर यह स्पष्ट है कि उनकी अद्भुत फिटनेस का रहस्य उनका अनुशासन, खेल के प्रति जुनून, और सक्रिय जीवनशैली में निहित है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि शारीरिक सक्रियता और एक अच्छी जीवनशैली उम्र को मात दे सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें