फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2021: बजट में सेहत पर विशेष ध्यान, वित्त मंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान

Mon, 01 Feb 2021 11:27 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यूनियन बजट 2021 - फोटो : Amar Ujala
इस कोरोना काल में पहले से ही ये उम्मीद की जा रही थी कि स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट से बहुत कुछ मिलेगा और ऐसा हुआ भी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई है और साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लोगों को आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का तोहफा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया, जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए दो लाख 87 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए। वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
बजट 2021 - फोटो : Amar Ujala
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार अगले छह सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र पर करीब 61 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि इन पैसों को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक की स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा और नई बीमारियों पर भी ध्यान दिया जाएगा और यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अलग होगा। 

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की कि देशभर में 75 हजार ग्रामीण हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। साथ ही सभी जिलों में जांच केंद्र और 602 जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट (महत्वपूर्ण देखभाल इकाइयां) खोले जाएंगे। इसके अलावा 17 नए पब्लिक हेल्थ यूनिट को भी चालू किया जाएगा। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड हेल्थ बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा देश में नौ बायो लैब भी बनाई जाएंगी। उन्होंने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चार इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भी बनाए जाने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

5 of 6
बजट 2021 - फोटो : Amar Ujala
वित्त मंत्री ने कहा कि न्यूट्रिशन पर फोकस किया जाएगा और जल जीवन मिशन (शहरी) लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर अगले पांच सालों में एक लाख 41 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अगले पांच साल में दो हजार करोड़ रुपये क्लीन एयर (शुद्ध हवा) पर भी खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वित्त मंत्री ने देशभर में न्यूमोकोकल टीकों को उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की, जिससे हर साल 50,000 से अधिक बच्चों की जान बचाई जा सकेगी। दरअसल, न्यूमोकोकल टीका निमोनिया, सेप्टीसीमिया और मेनिन्जाइटिस जैसे घातक संक्रमणों के खिलाफ प्रभावी होता है। वित्त मंत्री ने कहा, 'भारत में निर्मित न्यूमोकोकल का टीका अभी केवल पांच राज्यों में ही सीमित है। इसे पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें