भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत जल्द ही कोविड-19 के अग्रिम पंक्ति योद्धाओं का टीकाकरण भी शुरू करेगा। हालांकि इस बीच देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर 96.99 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का केवल 1.57 फीसदी ही है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...