अक्सर खाने के सामानों को शुगर फ्री कहकर उपभोक्ताओं के सामने पेश किया जाता है। लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है शुगर फ्री के नाम पर कंपनी उपभोक्ताओं को बेवकूफ बनाने से नहीं चूकती। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिससे आप जान सकते हैं कि आपका सामान शुगर फ्री है या नहीं।
विज्ञापन
2 of 6
प्रोडक्ट के लेबल को ध्यान से पढ़ें। अगर सामग्री में कहीं भी शुगर लिखा हुआ मिल जाए तो समझ लें कि वो शुगर फ्री प्रोडक्ट बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
कुछ कंपनियां अपने प्रोडक्ट के लेबल में ऑर्गेनिक शुगर शब्द का इस्तेमाल करती हैं। इस शब्द पर जरूर ध्यान दें। उपभोक्ताओं के ध्यान को भटकाने के लिए ऐसा किया जाता है। ये सामान्य शुगर ही होता है।
4 of 6
- फोटो : getty images
प्रोडक्ट के लेबल में टोटल शुगर कॉलम को जरूर चेक करें। कई कंपनियां यहां पर प्रोडक्ट में इस्तेमाल किए गए शुगर का उल्लेख करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अगर प्रोडक्ट में नेचुरल शुगर का उल्लेख है तो आप ये समझ लें कि नेचुरल शुगर भी सामान्य शुगर की तरह ही खतरनाक होता है। फलों में पाया जाने वाला नेचुरल शुगर फ्रक्टोज उतना ही अनहेल्दी होता है जितना एक केन कोला।
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार न्युट्रिशन एक्सपर्ट ईशी खोसला ने कहा कि कोई प्रोडक्ट फैट फ्री तो हो सकता है, लेकिन यह भी हो सकता है कि उसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक हो। आपको लेबल जरूर चेक कर लेना चाहिए।