फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपिंग पिल्स नहीं सोने के लिए ये टिप्स हैं कारगर, जरूर अपनाएं

Thu, 29 Dec 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
इस भागदौड़ वाले समय में सुकून की नींद मिलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। नींद के लिए कुछ लोग दवाईयों का भी इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से नींद ना आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। दूध में मौजूद एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन, दिमाग के रसायन सेरोटोनिन लिए अच्छा होता है। ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन की मदद से रात में आसानी से नींद आती है। दूध के अलावा आप दही, चीज या अन्य डेयरी उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
केले में मसल्स को ढीला करने की क्षमता होती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम से जल्दी सोने में मदद मिलती है। केले में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है। केले में पाए जाने कार्बोहाइड्रेट से नींद अच्छी आती है। 

4 of 6
अगर आपको अच्छी नींद लेनी हैं तो शाम को कैफीन और एल्कोहल नहीं पीनी चाहिए लेकिन आप हर्बल चाय पी सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। आप ग्रीन टी भी ले सकते हैं। ग्रीन टी की गुणवत्ता के कारण अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन

5 of 6
अगर आपको सोने में दिक्कतें आ रही हैं तो ऐसा प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है। आपको सोने से पहले आधे उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
बादाम में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि मसल्‍स को रिलैक्स करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, जब शरीर का मैग्नीशियम कम होता है तो सोने में दिक्कतें आती हैं। साथ ही बादाम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो कि सोते समय ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जल्दी सोने के लिए रोस्टेड बादाम भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें