फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहते हैं पतली कमर तो अपनाएं ये आदतें, कुछ दिनों में दिखेगा चमत्कारिक बदलाव 

Sat, 01 Jun 2019 09:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lose weight - फोटो : Social Media
अगर आप वजन घटाकर पतला दिखना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। अपने खान-पान की प्रवृत्ति को बदलना होगा और बाहर के खाने पर एकदम रोक लगानी होगी। ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से दूरी बनानी होगी और हर सुबह आधे घंटे टहलने के नियम बनाना होगा। दरअसल, जब तक हम अपनी जीवनशैली में परिवर्तन नहीं करते हैं, मोटापा घटाना आसान नहीं होता है। मोटापा एक ऐसी चीज है जो न सिर्फ हमें बीमारियां देती है, बल्कि हमारी सुंदरता को भी बिगाड़ देती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
अक्सर देखा गया है कि लोग पतली कमर की चाहत में सुबह का नाश्ता बंद कर देते हैं। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। सुबह का नाश्ता हर हाल में लें और ध्यान रखें कि उसमें प्रोटीन भी शामिल हो। इसके अलावा आप फैट बढ़ाने वाली सब्जियों को छोड़ दें। इन सब्जियों से शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है और भूख ज्यादा लगने लगती है। कुछ सब्जियों में काफी स्टार्च होता है जिसकी वजह से बॉडी इन्हें डाइजेस्ट कर लेती है और एक्स्ट्रा शुगर फैट में तब्दील हो जाता है। इसलिए, पतला होना है तो सबसे पहले गोभी की सब्जी को छोड़ें।
विज्ञापन

3 of 4
वजन कम करना
आप दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीएं। ऑफिस जाते वक्त लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। अपने दोपहर के खाने में भरपूर मात्रा में  मैग्नीशियम लें और हरी सब्जियां और मछली को अपनी थाली में शामिल करें। हर रोज कसरत जरूर करें और भरपूर नींद लें। ऐसा करने से आपको वजन जरूर घटेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
weight loss
इसके अलावा  आलू चिप्स, फ्रेंच फाई, प्याज रिंग्स, हरे टमाटर और ओकेरा को फौरन छोड़ दें। तला हुआ खाना और ज्यादा तली हुई सब्जियों से भी दूरी बना लें। तले हुए खाने से तोंद निकल आती है। पैक सलाद कभी न खाएं। इसमें ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होने से आपका वजन बढ़  सकता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें