फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Tobacco day 2019: तंबाकू के जहर से लोगों को बचाने के लिए दुनियाभर में चल रहे हैं ये अभियान

Fri, 31 May 2019 04:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिछले 32 सालों से हर वर्ष 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वस्थ्य नुकसान के विषय में सचेत करना है। साथ ही, इसके नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत की थी।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 अभियान के लक्ष्य और थीम
फेफड़ों को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो सबसे प्रभावी उपाय तंबाकू के उपयोग को जड़ से कम करना है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 की थीम 'तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ' है। इतनी जागरूकता फैलाए जाने के बावजूद और तंबाकू  के नुकसान के पुख्ता सबूत होने के बाद भी, नियंत्रण की संभावनाओं को कम आंका गया है।
विज्ञापन

3 of 6
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 में इन मामलों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
-फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए तंबाकू धूम्रपान के विशेष खतरों पर जागरूकता। 
-तंबाकू से होने वाली फेफड़ों की बीमारियों से वैश्विक स्तर पर मृत्यु और बीमारी की तीव्रता, जिसमें पुरानी श्वसन बीमारियां और फेफड़ों का कैंसर शामिल है। 
-तंबाकू धूम्रपान और तपेदिक से होने वाली मौतों के बीच लिंक पर उभरते सबूत। 
-समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को प्राप्त करने के लिए फेफड़े के स्वास्थ्य का महत्व। 

4 of 6
तंबाकू और फेफड़ों के स्वास्थ्य की थीम का अन्य वैश्विक प्रक्रियाओं के लिए महत्त्व है, जैसे कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए गैर-संचारी रोगों (एनसीडी), टीबी और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास। यह डब्ल्यूएचओ फ्रेमवर्क कन्वेंशन फॉर टोबैको कंट्रोल (डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी) में निहित सिद्ध एमपीओजी तंबाकू नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रों में हितधारकों को संलग्न करने और देशों को सशक्त बनाने के अवसर के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

5 of 6
फेफड़े के स्वास्थ्य को केवल बीमारी की अनुपस्थिति के माध्यम से सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। 2030 तक एनसीडी समयपूर्व मृत्यु दर में एक-तिहाई की कमी के विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए दुनिया भर में सरकारों और समुदायों के लिए तंबाकू नियंत्रण एक प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्तमान में, दुनिया इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सही ट्रैक पर नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देशों को डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी के पूर्ण कार्यान्वयन के माध्यम से तंबाकू की महामारी का जवाब देना चाहिए और उपलब्धि के उच्चतम स्तर पर एमपीओएनई उपायों को अपनाना चाहिए।  जिसमें तंबाकू की मांग को कम करने के उद्देश्य से सबसे प्रभावी तंबाकू नियंत्रण नीतियों को विकसित करना, लागू करना शामिल है। याद रखें अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी खुद ले तो सुधार बड़े पैमाने पर संभव है। 
नोटः ज्यादा जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें   https://treeoflife.amarujala.com 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें