फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thyroid Disease: महिलाओं में इस विकार का होता है अधिक जोखिम, जानिए इसके लक्षण से लेकर उपचार तक के बारे में विस्तार से

Wed, 29 Jun 2022 12:38 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के समय में थायरॅाइड की समस्या काफी आम होने लगी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॉइड विकार मौजूदा समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। गर्दन में तितली के आकार की यह ग्रंथि शरीर में कई प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य करती है। इस ग्रंथि से हार्मोन्स का उत्पादन होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस हार्मोन के उत्पादन में कमी या अधिकता, दोनों ही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। आयोडीन की कमी या फिर ऑटोइम्यून डिजीज के कारण थायरॉइड विकार की समस्या हो सकती है। 

थायरॉइड विकार किसी को भी हो सकता है, इसलिए सभी लोगों को इस समस्या से बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर इलाज शुरू कर देने से लक्षणों की गंभीरता से बचाव किया जा सकता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायरॅाइड की समस्या अधिक देखी जाती है। आइए जानते हैं कि तेजी से बढ़ती इस समस्या के क्या लक्षण होतें हैं साथ ही किन बातों को ध्यान में रखकर इस विकार से बचाव किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 7
थायरॅाइड- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॅाइड के लक्षण...
  • कब्ज की समस्या होना।
  • शरीर का वजन घटना या बढ़ना।
  • त्वचा सुखना
  • तनाव 
  • आलसपन
  • सर्दी-जुकाम ठीक नहीं होना।
  • बालों का गिरना
  • अनिद्रा की समस्या
विज्ञापन

3 of 7
थायरॅाइड के प्रकार- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॅाइड के प्रकार

थायरॅाइड के दो प्रकार होते हैं-
  • T3 हाइपरथायराइज्मि
  • T4 हाइपोथायरायडिज्म

4 of 7
थायरॅाइड की समस्या में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
थायरॅाइड का उपचार
 
एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन
  • थायरॅाइड की समस्या में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन किया जा सकता है। थायरॅाइड के मरीज बिना डॅाक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन न करें।
अगली स्लाइड में जानिए थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपचार...

 
विज्ञापन

5 of 7
रोजाना योगाभ्यास करने से थायरॅाइड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपचार
  • लौकी के रस में तुलसी के पत्ते मिलाएं और इस मिश्रण का सेवन करें।
  • सेब के सिरके का सेवन करना थायरॅाइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • रोजाना योगाभ्यास करने से थायरॅाइड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

अगली स्लाइड्स में जानिए थायरॅाइड की समस्या में क्या खाएं और क्या नहीं...
विज्ञापन

6 of 7
हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॅाइड के मरीज इन चीजों को डाइट में शामिल करें
  • आयरन युक्त चीजों का सेवन करें।
  • कापर युक्त चीजों का सेवन करें।
  • विटामिन ए युक्त चीजों का सेवन करें।
  • हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चाय, कॅाफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
थायरॅाइड के मरीज इन चीजों से परहेज करें
  • धूम्रपान न करें।
  • मैदे वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
  • चाय, कॅाफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
  • अधिक मिर्च- मसाले वाली चीजों से परहेज करें।

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें