फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॅाइड की समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, रहेंगे स्वस्थ

Thu, 23 Jul 2020 03:09 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
 बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की आदतों की वजह से थायरॅाइड की समस्या आम होते जा रही है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की आदतों की वजह से थायरॅाइड की समस्या आम होते जा रही है। थायरॅाइड की समस्या से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनसे थायरॅाइड की समस्या में आराम मिलता है। थायरॅाइड की समस्या आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होती है। आइए जानते हैं थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
अदरक में पोटेशियम और मैग्नीश्यिम काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अदरक
  • अदरक में पोटेशियम और मैग्नीश्यिम काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायरॅाइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो थायरॅाइड को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दूध में काफी मात्रा में कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दही और दूध का सेवन
  • थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के लिए दूध और दही का सेवन करना चाहिए। दूध और दही में काफी मात्रा में कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो थायरॅाइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

4 of 6
मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मुलेठी
  • मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मुलेठी के सेवन से थायरॅाइड को बढ़ने से रोका जा सकता है। मुलेठी कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकने में सहायक होती है। मुलेठी का सेवन करने से थकान की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन

5 of 6
गेहूं और ज्वार थायरॅाइड को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गेहूं और ज्वार का सेवन
  • थायरॅाइड की समस्या में गेहूं और ज्वार का सेवन लाभदायक होता है। गेहूं और ज्वार थायरॅाइड को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। गेहूं और ज्वार का सेवन साइनस, उच्च रक्तचाप और खून की कमी जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थायरॅाइड की समस्या में साबुत अनाज फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
साबुत अनाज है फायदेमंद
  • थायरॅाइड की समस्या में साबुत अनाज फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो थायरॅाइड को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें