फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं रोजमर्रा की ये चीजें

Wed, 11 Oct 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
बदलती जीवनशैली के कई खामियाजों में से एक फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां भी शामिल है, पर क्या आप जानते हैं घरों में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की कई चीजें भी आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं। 

पढ़ें- 5 ऐसे घरेलू नुस्‍खे जो कुछ दिन में खत्म कर देंगे मोटापा
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजें पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। कोपेनहेगेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो रोजाना इस्तेमाल में आने वाले टूथपेस्ट, साबुन और प्लास्टिक के खिलौनों का संपर्क पुरुषों के वीर्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
शोधकर्ताओं का दावा है कि दैनिक इस्तेमाल की इन वस्तुओं में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचाते हैं। शोधकर्ता प्रोफेसर नील्स स्केकबेक के अनुसार, ''रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाले टूथपेस्ट, सनस्क्रीन लोशन आदि में मौजूद कई एंडोक्राइन को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स होते हैं जो वीर्य की संख्या कम करने का बड़ा कारण हो सकते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
यह शोध द एंबो जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसमें रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 96 चीजों में से 30 चीजों में वीर्य को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्व की आशंका जताई गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें