फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के बाद नहाना होता है खतरनाक, हो सकती हैं ये बीमारियां

Sat, 03 Aug 2019 12:28 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन
कुछ लोग खाने के पहले या बाद में नहाना पसंद करते हैं लेकिन यह में शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करते है तो सावधान हो जाइए। शरीर के लिए यह भी काफी अहमियत रखता है कि आप खाना खाने से पहले या बाद में क्या करते हैं । कुछ लोग बिना पानी के खाना शुरू नहीं करते हैं। कुछ लोग खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

विज्ञापन
Trending Videos

जब आप खाना खाते हैं तो उस समय पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट के चारों ओर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहानें से पाचन की यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, क्योंकि नहानें से ब्लड का सर्कुलेशन कम होने लगता है जिससे पाचन की गति धीमी हो जाती है। आयुर्वेद भी अपने सिद्धांतों के अनुसार इसे सही बताता है। 

अगर आयुर्वेद के अनुसार मानें तो हमारे शरीर में अग्नि तत्व पाचन के लिए जिम्मेदार होता है। जब हम खाना खाते हैं तो उस समय शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। खाने को जल्दी पचाने के लिए शरीर के अन्दर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और जब हम नहाते हैं तो शरीर का तापमान नीचे चला जाता है। जिससे हमारे पाचन की क्रिया धीरे हो जाती है।
विज्ञापन

कुछ विशेषज्ञ तो यह भी कहते हैं कि खाना खाने के बाद तैराकी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। जिससे ऑक्सिजन की कमीं के कारण पेट में क्रैंप्स भी हो सकती है। क्रैंप्स भोजन करने के तुरंत बाद नहानें से भी हो सकता है। खाने के फौरन बाद नहाने की वजह से बेचैनी, सीने में जलन,मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें