फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइटिंग की सारी कोशिशें बेकार करती हैं ये पांच बातें

Mon, 12 Aug 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते वजन और मोटापे पर ब्रेक लगाने के लिए आप कितनी ही बार क्यों न मन बनाएं पर पसंदीदा डिश देखकर आप अपना सारा संकल्प भूल जाते हैं। अक्सर वजन पर नियंत्रण रखने का इरादा बनाने के दौरान हम कई बार अपनी डाइटिंग से समझौता कर ही लेते हैं। इसकी कुछ वजहें भी हमारे सामने होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी वजहें होती हैं जिन पर हम कभी गौर नहीं करते हैं लेकिन ये हमें आवश्यकता से अधिक खाने के लिए मजबूर कर सकती हैं।
विज्ञापन


आइए जानें, कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली वजहों के बारे में जो हमें जरूरत से अधिक डाइट लेने के लिए मजबूर करती हैं।

दफ्तर में मिली तारीफ
जर्नल ऑफ कन्ज्यूमर रिसर्च की मानें तो कार्यक्षेत्र में मिली सफलता, सहयोगियों या बॉस से मिली तारीफ या किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद जंक फूड खाने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है।

गलत आकार की ग्लास
पीएलओएस वन जर्नल के शोध की मानें तो वीकेंड पर पार्टी करते वक्त अगर आप खड़ी ग्लास के बजाय कर्वी ग्लास में ड्रिंक करते हैं तो भी आप आवश्यकता से अधिक डाइट ले लेते हैं क्योंकि इससे ड्रिंक का अनुमान गलत होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


वजन घटाने की कोशिशों को नाकाम करने वाली वजहों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

समान रंग के बर्तन
जर्नल ऑफ कन्ज्यूमर रिसर्च में प्रकाशित शोध के अनुसार डाइट के रंग से मिलते रंग की प्लेट में खाते वक्त व्यक्ति के अधिक खाने की संभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि समान रंग की प्लेट पर रखा गया खाना मात्रा में कम होने का आभास देता है जिसकी वजह से हम अधिक खा लेते हैं। बेहतर विकल्प है कि खाने के कंट्रास्ट वाले बर्तनों में खाएं।

खाते वक्त चश्मा न पहनना
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जो लोग रेस्तरां में खाते वक्त आंखों का चश्मा हटा देते हैं उनके अधिक डाइट लेने की संभावना बढ़ जाती है। 2007 से लेकर 2009 तक के आंकड़ों के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह माना है।

डाइट सोडा का सेवन
पुरड्यू यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, अगर आप डाइट या लो कैलोरी कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं तो मीठा खानें व बार-बार खाने की इच्छा आपको अधिक होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें