फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए लाभकारी हैं सूरजमुखी के बीज, कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम

Thu, 21 May 2020 09:03 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sunflower seeds - फोटो : Pixabay
सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल कई वर्षों से किया जा रहा है। ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और इसे सूपरफूड भी बोला जाता है। सूरजमुखी के बीज अपने गुणों की वजह से लोकप्रिय हैं। इनके सेवन से शरीर को कई तरहों के पोषक तत्व मिलते हैं। सूरजमुखी के बीज इतने फायदेमंद हैं कि इसके सेवन से शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। आइए, आज जानते हैं सुरजमुखी के बीज के फायदे...

 
विज्ञापन

2 of 8
ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं
  • सूरजमुखी के बीज में मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने का काम करता है। एक शोध के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को प्रतिदिन 80 ग्राम सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
डायबिटीज में सहायक
  • कई शोधों में ये बात सामने आई है कि सूरजमुखी के बीजों में डायबिटीज को नियंत्रण में करने वाला क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है। 


 

4 of 8
- फोटो : पेक्सेल्स
हार्ट संबंधित बीमारियां रहेंगी दूर
  • सूरजमुखी के बीजों में फाइटोस्टरोल्स उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है। इन बीजों में विटामिन ई और खनीज पदार्थ भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार विटामिन ई युक्त भोजन करने से हार्ट संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखता है
  • सूरजमुखी के बीजों में फैट, खनिज पदार्थ, विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है
  • सूरजमुखी के बीजों में काफी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो स्ट्रोक के खतरे में आ चुके लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
त्वचा में निखार
  • सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई और कॅापर पाया जाता है जो त्वचा को निखारने में मददगार होता है।





 
 
विज्ञापन

8 of 8
कैंसर से लड़ने में सक्षम
  • एक रिसर्च के अनुसार सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर और सिलेनियम कोलोन पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारी से हमारा बचाव करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें