फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugarfree Summer Drinks: डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में करना चाहिए इन जूसों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

Fri, 26 Jun 2020 02:46 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गर्मियों में एक गिलास जूस गर्मी से काफी राहत दिलाने का काम करता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्मियों में एक गिलास जूस गर्मी से काफी राहत दिलाने का काम करता है। जूस शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। जूस का सेवन करने से शरीर तरोताजा हो जाता है। जूस में शुगर की मात्रा काफी होती है जिस वजह से शरीर को बहुत जल्दी एनर्जी मिलने लगती है। पर जूस का सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ़ने का खतरा रहता है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेवल का बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे जूसों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है और ताजगी का अनुभव भी होता है। ये जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं उन जूसों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है...



 
विज्ञापन

2 of 7
आप घर में आसानी से नमकीन लस्सी बना सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
नमकीन लस्सी
  • गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए नमकीन लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर तरोताजा रहता है। आप घर में आसानी से नमकीन लस्सी बना सकते हैं। आपको नमकीन लस्सी बनाने के लिए दही, काला नमक, पुदीना और जीरा पाउडर की आवश्यकता पड़ेगी।


 
विज्ञापन

3 of 7
बेल में काफी मात्रा में एंटीआक्सिडेंट पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेल का जूस
  • बेल का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेल का जूस काफी फायदेमंद होता है। बेल के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। बेल में काफी मात्रा में एंटीआक्सिडेंट, आयरन, विटामिन और मिनरल्स  पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरहों की बीमारियों से बचाते हैं। गर्मियों में बेल के जूस का सेवन करने से लू से भी बचा जा सकता है।


 

4 of 7
आम पन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आम पन्ना जूस
  • आम के सेवन से ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा रहता है, परंतु कई विशेषज्ञों के अनुसार आम पन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपने इस जूस में चीनी नहीं मिलानी है। आप इसमें काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। काला नमक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कोकम का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोकम जूस
  • कोकम का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग अपनी फिटनेस का अधिक ध्यान रखते हैं, उन्हें कोकम जूस को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कोकम के जूस का प्रतिदिन सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कोकम का जूस फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कोकम के जूस को भी शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मियों के दिनों में मसाला छाछ का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मसाला छाछ
  • गर्मियों के दिनों में मसाला छाछ का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से शरीर तरोताजा रहता है। सिर्फ डायबिटीज के मरीजों को ही नहीं, इसका सेवन गर्मी में हर किसी को करना चाहिए। इसका सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। आप आसानी से घर में मसाला छाछ बना सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जल जीरा का सेवन गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जल जीरा
  • आमतौर पर जल जीरा का सेवन गर्मियों में काफी मात्रा में किया जाता है। जल जीरा का सेवन गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्मी से बचा जा सकता है। आप आसानी से इसे घर में बना सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में विशेष ध्यान देना होता है। जल जीरा का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें