फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोने से कम हो सकता है वजन, इतनी देर और इतने बजे रोएं!

Fri, 28 Jun 2019 11:45 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोने से कम होता है वजन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अगर आप भावुक व्यक्ति हैं और छोटी-छोटी बातों पर आपको रोना आ जाता है तो इसे लेकर परेशान न हों और न ही बुरा माने। दरअसल, रोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इससे वजन घटता है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। हैरान न हों क्योंकि शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। एक नए शोध का कहना है कि रोने से मोटापा घटता है। इस शोध में यह भी कहा गया है कि रोने से हमारा अवसाद भी कम होता है।

विज्ञापन


शोध का कहना है कि भावुक होकर रोने से हमारा कोर्टिसोल स्तर बढ़ता है। हम जब भावनाओं के ज्वार में बहकर आंसू बहाते हैं तो कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और इससे हमारा वजन थोड़ा कम होता है। 'एशियावन' में इसे लेकर एक लेख प्रकाशित हुआ है जिसमें यह बात बताई गई है। इस शोध में यह भी कहा गया है कि रोने से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। जैव रसायनविज्ञानी विलियम फ्राय ने इस सिद्धांत का समर्थन किया है।   

विज्ञापन

आंसू - फोटो : pixabay
हम जब आंसू बहाते हैं तो हमारा शरीर फैट को स्टोर नहीं रख सकता है क्योंकि जो भी तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स होते हैं वो निकल जाते हैं। हां, अगर आप बेवजह रोते हैं तो आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम नहीं होगा। रोने के लिए आपकी भावनाएं सच्ची होनी चाहिए। अगर आप सच्ची भावनाओं से रोते हैं तो आपका वजन तभी कम होगा। 

इस शोध का कहना है कि शाम को 7 बजे से लेकर 10 बजे के बीच रोने से ही वजन कम होता है। ये ही वजन कम करने के लिए रोने का सबसे उपयुक्त वक्त है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें