फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटे लेने की आदत से स्वास्थ्य को होता है नुकसान, जानिए कैसे मिलेगा इस समस्या से छुटकारा

Mon, 06 Jul 2020 02:30 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
खर्राटे लेने की आदत का नींद पर भी असर पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर
अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यापत नींद लेना बहुत जरूरी होता है। दिमाग को तरोताजा रखने के लिए पर्यापत नींद का लेना आवश्यक होता है। हमारा दिमाग नींद में भी काम कर रहा होता है। अगर हम पर्यापत नींद नहीं लेंगे तो दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है।

आज हम आपको बताएंगे किस तरह आपके खर्राटे लेने की आदत का नींद पर भी असर पड़ता है। जिस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसके साथ ही आज हम आपको ये भी बताएंगे कि इस आदत से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या करना होगा।
विज्ञापन

2 of 10
कई लोगों को नींद में खर्राटे लेने की आदत होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खर्राटे की आदत से नुकसान
  • कई लोगों को नींद में खर्राटे लेने की आदत होती है। नींद में खर्राटे लेना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। एक शोध के अनुसार जिन लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है, उन्हें सही तरीके से नींद नहीं आती है। ऐसे लोग पर्यापत नींद नहीं ले पाते हैं, जिस वजह से इन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए ऐसे लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है...


 
विज्ञापन

3 of 10
जो लोग नींद में खर्राटे लेते हैं उनकी याददाश्त कमजोर होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
याददाश्त कमजोर होने लगती है
  • एक शोध के अनुसार जो लोग नींद में खर्राटे लेते हैं उनकी याददाश्त कमजोर होने लगती है।

4 of 10
जो लोग नींद में खर्राटे लेते हैं उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थकान महसूस होती है
  • जो लोग नींद में खर्राटे लेते हैं उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिस वजह से वे दिनभर थकान महसूस करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
जो लोग पर्यापत मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, उन्हें मानसिक समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानसिक तनाव
  • ऐसे लोगों को मानसिक तनाव होने की संभावना भी अधिक रहती है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि जो लोग पर्यापत मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, उन्हें मानसिक समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है।
 
विज्ञापन

6 of 10
जो लोग नींद में खर्राटे अधिक लेते हैं उनकी एकाग्ररता कम होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
एकाग्रता कम होने लगती है
  • जो लोग नींद में खर्राटे अधिक लेते हैं उनका किसी काम में ज्यादा देर तक मन नहीं लगता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए...
 
विज्ञापन

7 of 10
खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए अपने वजन को नियंत्रित करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन कम करें
  • आमतौर पर अधिक खर्राटे लेने की समस्या उन लोगों को होती है, जिनका वजन अधिक होता है। खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए अपने वजन को नियंत्रित करें। ये समस्या सामान्य वजन वाले लोगों को भी होती है। ये उपाय उन लोगों के लिए है जिनका वजन अधिक है।

8 of 10
रात को अधिक खाना खाने से बचें- सांकेतिक तस्वीर
रात को खाने में ये सावधानी बरतें
  • अगर आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान हैं तो रात को अधिक खाना खाने से बचें। रात को कुछ हल्का भोजन ही करना चाहिए। इसके साथ ही रात को सोने की पोजीशन में बदलाव करें।

9 of 10
किसी डॅाक्टर से संपर्क करें- सांकेतिक तस्वीर
डॅाक्टर से सलाह लें
  • खर्राटे लेने की समस्या एलर्जी और सांस संबंधित समस्याओं के कारण भी होती है। आप किसी डॅाक्टर से सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
शराब और स्मोकिंग से दूरी बना लें- सांकेतिक तस्वीर
स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें
  • खर्राटे लेने की समस्या स्मोकिंग और शराब के सेवन के कारण भी होती है। शराब और स्मोकिंग का स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को खर्राटे लेने की आदत है, उन्हें शराब और स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए। विशेषकर सोने से पहले स्मोकिंग और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें