फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कम या ज्यादा सो रहे हैं तो संभल जाएं, नींद को लेकर हो सकती है ये गंभीर समस्या

Thu, 18 Jun 2020 06:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
नींद पर भी लॅाकडाउन का गहरा प्रभाव पड़ा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लॅाकडाउन ने हमारी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल लिया है। हमारी नींद पर भी लॅाकडाउन का गहरा प्रभाव पड़ा है। जिस तरह से शरीर के लिए खाना और पानी जरूरी है, ठीक वैसे ही शरीर के लिए नींद भी जरूरी है। हर चीज का एक लिमिट में होना बहुत आवश्यक होता है।

किसी भी चीज की अती और कमी दोनों ही खराब होती है। लॅाकडाउन के इस समय में कई लोग नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। एक शोध में पाया गया कि इस समय या तो लोग बहुत ज्यादा सोने लगे हैं या फिर बहुत कम, जिस वजह से नींद का रुटीन बिगड़ चुका है। नींद का रुटीन बिगड़ने से शरीर में कई तरहों की परेशानियां हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 11
रुटीन के बदलने से सोने के समय में भी बदलाव आ गया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लॅाकडाउन के कारण बदल गई दिनचर्या
  • लॅाकडाउन का असर हमारी दिनचर्या पर पड़ा है। लॅाकडाउन से पहले तक हमारा एक रुटीन हुआ करता जिस हिसाब से हम अपने कार्य किया करते थे। लॅाकडाउन की वजह से हमारा पूरा रुटीन ही बदल गया है। रुटीन के बदलने से हमारे सोने के समय में भी बदलाव आ गया। 

 
विज्ञापन

3 of 11
वर्क फ्रॅाम होम कर रहे लोगों के रुटीन में खासा बदलाव आया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
वर्क फ्रॅाम होम से पड़ा है असर
  • लॅाकडाउन की वजह से वर्क फ्रॅाम होम कर रहे लोगों के रुटीन में खासा बदलाव आया है। घर से काम करने का नया अनुभव, काम का अधिक दबाव, खाने के समय में परिवर्तन, अधिक समय तक काम करने से और कोई शारीरिक गतिविधियां न होने से नींद पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

 

4 of 11
लॅाकडाउन में लोगों के सोने के समय में काफी बदलाव देखने को मिले हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जेटलेग की समस्या उत्पन हो रही है
  • अचानक से दिनचर्या में बदलाव आ जाने से जेट लेग की समस्या हो सकती है। जेट लेग नींद से जुड़ी समस्या है। बॉडी क्लॉक के बिगड़ जाने से ये समस्या उत्पन होती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार लॅाकडाउन में लोगों के सोने के समय में काफी बदलाव देखने को मिले हैं जिस वजह से लोग जेट लेग की समस्या को अनुभव कर रहें हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 11
नींद न आना जेट लेग की समस्या का संकेत है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जेट लेग की समस्या के संकेत
  • नींद न आना 
  • दिनभर जम्हाइयां लेना 
  • बेवक्त भूख लगना
  • थकान 
  • सिरदर्द 
  • एकाग्रता में कमी 
  • चक्कर आना
  • घबराहट होना
 
विज्ञापन

6 of 11
जेट लेग की समस्या के कारण शरीर को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जेट लेग की समस्या से शरीर को होता है नुकसान
  • जेट लेग की समस्या होने पर शरीर को कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को लेकर कुछ शोधकर्ताओं द्वारा एक अध्ययन किया गया जिसमें कुछ बातें सामने आई। आइए जानते हैं इस अध्ययन में क्या बातें सामने आई....


 
विज्ञापन

7 of 11
85 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके सोने के समय में काफी अधिक बदलाव हुआ है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस अध्ययन में ये बातें सामने आईंं
  • सोने के समय में काफी अधिक बदलाव हुआ है।
  • इस अध्ययन में शामिल हुए 85 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके सोने के समय में काफी अधिक बदलाव हुआ है। कई लोगों का मानना है कि वो नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। 

 

8 of 11
महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अच्छी नींद आ रही है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं को अच्छी नींद आ रही है
  • इस अध्ययन में ये बात भी सामने आई है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अच्छी नींद आ रही है। 

 

9 of 11
गूगल में नींद से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा खोजें गएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट में खोजें गए नींद की समस्या से जुड़े सवालों के जवाब
  • लॅाकडाउन में नींद की समस्या का बढ़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान गूगल में नींद से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा खोजें गएं।

 

10 of 11
नींद की समस्या का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींद की समस्या से बढ़ सकता है मानसिक तनाव
  • समय पर न सोने या नींद पूरी न होने का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए जरूरी है कि एक रुटीन बनाया जाए। जरूरत से अधिक सोना भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।

 
विज्ञापन

11 of 11
सोने और जागने का समय निर्धारित करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस समस्या को दूर करने के उपाय
  • अपने सोने और जागने का समय निर्धारित करें।
  • पूरी नींद लें। जरूरत से ज्यादा सोने से बचें।
  • शारीरिक एक्सरसाइज करें।
  • फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
  • हेल्दी डाइट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें