फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे से कम सोना बना सकता है आपको इस बीमारी का शिकार

Wed, 16 Jan 2019 01:18 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
6 घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों को ह्रदय संबंधी बीमारी होने का खतरा - फोटो : file photo
विज्ञापन
आज कल लोग रात को पूरी नींद लेने की जगह मोबाइल और इंटनेट पर लगे रहते हैं। जिस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और सुबह उठकर ऑफिस जाते हैं ऐसे में कभी 4 घंटे की नींद लेते है तो कभी 5 घंटे नींद लेते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि 6 घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों को ह्रदय संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन

ऐथिरोस्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है - फोटो : file photo
हाल ही में हुए शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग रात को नींद पूरी करने की जगह पूरी रात फोन पर लगे रहते हैं वह कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों में ऐथिरोस्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में शरीर की नाड़ियों में प्लाक जम जाता है जिससे वे सख्त और संकरी हो जाती हैं और फिर खून का संचार कम हो जाता है। जो सबसे बड़ा कारण है ह्रदय रोग का। 

भूलकर भी अपने नींद से समझौता ना करें - फोटो : social media
ह्रदय संबंधी बीमारी का रोकथाम हम अच्छे खान-पान, सही दवाईयां और विभिन्न तरह के उपचार से कर सकते हैं। डॉक्टर्स का भी कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए सबसे पहले आपको नींद पूरी लेनी चाहिए और भूलकर भी अपने नींद से समझौता ना करें।

नींद पूरी नहीं होती तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है - फोटो : social media
अगर नींद पूरी नहीं होती तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। हमारा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और हमारा मन काम में नहीं लगता है। जिसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। जानकारों का कहना है कि अगर किसी कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती तो आप वीकेंड पर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप आवश्यकता से ज्यादा ना सोएं। अत्यअधिक नींद लेना मतलब सिर में दर्द और आलस को बुलावा देना होता है। 
विज्ञापन

ज्यादातर युवा स्लीपिंग डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं - फोटो : social media fille photo
इन दिनों ज्यादातर युवा स्लीपिंग डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं। यहीं वजह है कि उनके अंदर हिंसा और आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है और सोचने की क्षमता कम हो रही है। तनाव से बचने के लिए शराब और सिगरेट का सहारा ले रहे हैं जो उनके स्वास्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें