फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता छोड़ना हो सकता है जानलेवा, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं

Sun, 28 Apr 2019 10:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बदलती जीवनशैली के कारण ज्यादातर युवा सुबह ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते हैं। एक शोध के अनुसार ऐसा करना दिल की बीमारियों को बुलावा देना है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि सुबह का नाश्ता ना करने से दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
5 गुना बढ़ जाती है संभावना 
बता दें कि प्रिवेन्टिव काॅर्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल 'द फाइंडिंग्स' में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि जो लोग इस तरह की जीवनशैली जीते हैं उनकी मौत की संभावना समय से पहले 4 से 5 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही इन लोगों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी आम लोगों से कई गुना ज्यादा होता है। इस शोध के सह-लेखक ब्राजील के साउ-पाउलो सरकारी विश्वविद्यालय के मार्कोस मिनीकुची का कहना है, 'हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।' 113 मरीजों पर की गई रिसर्च मिनीकुची ने बताया कि यह शोध उन लोगों पर किया गया जो दिल के दौरे के शिकार थे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
डिमेंशिया में मिल सकता है फायदा 
वाटरलू यूनिवर्सिटी से पीएचडी मेलीसा मीड के मुताबिक, हमने अपने अध्ययन में देखा है कि किसी भी दूसरी तकनीक की तुलना में चित्र बनाना स्मृति के लिए अच्छा हो सकता है। इस तकनीक की मदद से डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्तियों की मदद कर सकते हैं, जिनकी स्मृति समय के साथ कम होती जाती है। 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
ये खाएं 
शोध के अनुसार सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी होना चाहिए साथ ही लंच भी। रात को हल्का खाना खाएं लेकिन दिन की दो डाइट यानी की लंच और ब्रेकफास्ट अच्छे से करना चाहिए। रात के खाने और सोने के बीच में तकरीबन 2 घंटे का गैप होना चाहिए। शोध करने वाली टीम ने कहा, 'एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर फैट फ्री या लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर, गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाज और फलों को शामिल करना चाहिए।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें